फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News: Indian military academy Passing out parade 2021 will Held on June 12

आईएमए पीओपी 2021: कोरोना संकट के बीच 12 जून को होगी पासिंग आउट परेड, कैडेट्स के परिजन नहीं होंगे शामिल

Tue, 01 Jun 2021 04:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 01 Jun 2021 04:21 PM IST
सार

कोरोनाकाल में यह दूसरा अवसर है जब कैडेट्स के परिजन पीओपी में शामिल नहीं हो सकेंगे।

विज्ञापन
Dehradun News: Indian military academy Passing out parade 2021 will  Held on June 12
आईएमए पीओपी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में पासिंग आउट परेड आगामी 12 जून को होगी। पासिंग आउट परेड में 425 जेंटलमैन कैडेट शामिल होंगे। इनमें 341 कैडेट पासआउट होकर भारतीय थलसेना का अभिन्न अंग बनेंगे। जबकि, मित्र देशों के 84 कैडेट भी पास आउट होंगे। सेना की पश्चिमी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ ले. जनरल आरपी सिंह बतौर रिव्यूइंग आफिसर परेड का निरीक्षण करेंगे।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार भी परेड में कई तरह की पाबंदियां होंगी। पास आउट हो रहे जेंटलमैन कैडेट्स के परिजन पीओपी में शामिल नहीं हो सकेंगे। वहीं सेना के चुनिंदा अधिकारी ही परेड में शिरकत करेंगे। बताया जा रहा है कि परेड की कवरेज के लिए इस बार चुनिंदा मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों को ही प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन


अकादमी में पीओपी को लेकर तैयारियां चल रही हैं। पीओपी से पहले ग्रेजुएशन सेरेमनी, अवॉर्ड सेरेमनी व फुल ड्रेस रिहर्सल परेड भी होगी। कोरोनाकाल में यह दूसरा अवसर है जब कैडेट्स के परिजन पीओपी में शामिल नहीं हो सकेंगे। इससे पहले पिछले वर्ष जून में हुई पासिंग आउट परेड में भी कैडेटों के परिजन शामिल नहीं हुए थे। अकादमी के सैन्य अधिकारियों व उनके परिवार के सदस्यों ने कैडेटों के कंधों पर सितारे लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि इसके बाद दिसंबर 2020 में कोरोना के मामले कम होने पर कैडेट्स के परिजनों को पीओपी में शामिल होने दिया गया था। लेकिन, इस बार कोरोना के कहर को देखते हुए ज्यादा सावधानी बरती जा रही है।

पिछले साल दिसंबर में हुई परेड में भारतीय सेना को मिले थे 325 जांबाज 
साल 2020 के दिसंबर में हुई पीओपी में भारतीय सैन्य अकादमी से डेढ़ साल का प्रशिक्षण पूरा कर 325 युवा अफसर सेना का हिस्सा बने थे। इनमें उत्तराखंड के 24 युवा भी शामिल थे। इसके अलावा अफगानिस्तान सहित मित्र देशों के 70 जेंटलमैन कैडेट भी आईएमए से पास आउट हुए थे।


पासिंग आउट परेड में रखा गया था कोरोना नियमों का ध्यान
कोरोना संक्रमण के कारण पिछले साल भी पीओपी में कैडेट्स के कुछ ही परिजन शामिल नहीं हुए थे। वहीं, पासिंग आउट परेड में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। साथ ही कैडेट्स को मास्क लगाना अनिवार्य किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed