फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ima first batch re meet.

IMA से निकलते ही पाक को चटाई धूल

Sat, 20 Dec 2014 07:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 20 Dec 2014 07:08 PM IST
विज्ञापन
ima first batch re meet.

भारतीय सेना अकादमी (आईएमए) से 1964 में पासआउट बैच के सामने सबसे पहली और बड़ी चुनौती अगले ही वर्ष पाकिस्तान से हुए युद्ध में मिली। उस वक्त इन युवा अधिकारियों ने हर मोर्चे में दुश्मन को करारी शिकस्त दी।

विज्ञापन


इस बैच के जनरल जेजे सिंह (रिटायर्ड) थलसेना प्रमुख बने थे। 50 साल बाद अकादमी में पुनर्मिलन कार्यक्रम में पत्नियों संग पहुंचे इन 110 सेवानिवृत्त अधिकारियों में पुरानी यादों ने वह जोश दोबारा भर दिया।
विज्ञापन


भारतीय सैन्य अकादमी में 18 से 19 दिसंबर तक हुए स्वर्ण जयंती समारोह में पहुंचे अधिकारी मानते हैं कि चीन से युद्ध के बाद सेना को लेकर न सिर्फ युवाओं का नजरिया बदला, बल्कि जज्बा और मजबूत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


1962 में चीन के खिलाफ हुए युद्ध ने भारतीय सेना में प्रशिक्षण की तस्वीर बदली। इस युद्ध के बाद डेढ़ वर्ष तक अकादमी ने बड़ी संख्या में कैडेट्स प्रशिक्षित किये। उस दौर में अकादमी में इमरजेंसी बैच शुरू हुए।

दो हजार अधिकारी हुए थे पासआउट

ima first batch re meet.

दो हजार के करीब अधिकारी 1963 तक इमरजेंसी बैच के पासआउट हो चुके थे। दिसंबर 1964 में जो पासआउट हुए उनका अपनी बटालियन में पहुंचने के कुछ माह बाद पाकिस्तान से सामना हुआ।

1965 के भारत-पाक युद्ध में इस बैच के अधिकारी सेकेंड लेफ्टिनेंट थे, जिन्होंने कैरियर की शुरुआत में दुश्मन से टक्कर लेना सीखा। इन युवा अधिकारियों को मेजर रैंक तक पहुंचते-पहुंचते 1971 में फिर पाकिस्तान से युद्ध का अनुभव मिला।

स्मृति चिन्ह किए भेंट
1964 बैच के अधिकारियों ने अकादमी को एक ट्राफी भेंट की है। आईएमए के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल मानवेंद्र सिंह ने रमन हाल में आयोजित एक कार्यक्रम में आईएमए ट्रेनिंग के बीते 50 बरसों में हुए बदलाव के बारे में बताया।

कमांडेंट ने स्वर्ण जयंती समारोह में पहुंचे अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इससे पूर्व अकादमी के वार मेमोरियल में पूर्व थलसेना अध्यक्ष जनरल जेजे सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed