फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   IMA doctors go on hunger strike

आईएमए के डॉक्टरों ने की भूख हड़ताल

Tue, 02 Feb 2021 01:26 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
IMA doctors go on hunger strike
आयुष चिकित्सकों को ऑपरेशन का अधिकार दिए जाने के खिलाफ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) से जुड़े 10 डॉक्टरों ने सोमवार को देहरादून में भूख हड़ताल की। 14 फरवरी तक प्रदेशभर में अलग-अलग शाखाओं में 10-10 डॉक्टर रोजाना भूख हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन

सोमवार को चकराता रोड स्थित आईएमए भवन परिसर और डॉक्टरों के अपने-अपने क्लीनिकों में भूख हड़ताल की। इस दौरान इन डॉक्टरों ने सुबह 10 से शाम पांच बजे तक ओपीडी नहीं की। हालांकि, आईएमए परिसर में दोपहर तक कोई डॉक्टर भूख हड़ताल पर बैठने को नहीं पहुंचा। शाम को आईएमए की देहरादून शाखा के अध्यक्ष डॉ. अमित सिंह और सचिव डॉ. रूपा हंसपाल ने प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार आयुष चिकित्सकों को ऑपरेशन का अधिकार तो दे रही है, लेकिन इसमें एलोपैथी की दवाओं का इस्तेमाल किया जाएगा। यह मरीज के लिए दिक्कत पैदा कर सकता है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि वह किसी भी भारतीय चिकित्सा पद्धति के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन बीमारियों को ठीक करने का इन सभी का अपना अलग तरीका होता है।
विज्ञापन

कहा कि सरकार को मिक्सोपैथी को बढ़ावा नहीं देना चाहिए। इस अवसर पर देहरादून शाखा के कोषाध्यक्ष डॉ. विजय त्यागी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. जयराज सिंह, डॉ. संजय उप्रेती, डॉ. आलोक सेमवाल, डॉ. राजेश तिवारी, डॉ. अनूप कौशल, डॉ. विनित गुप्ता, डॉ. ध्रुव गुप्ता, डॉ. क्रांति नंदा, डॉ. सुजाता संजय आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed