{"_id":"5d2399098ebc3e6d06301f65","slug":"illegal-vendor-of-railway-dehradun-news-drn312314622","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध वेंडर चलती ट्रेन से कूदकर हुए फुर्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध वेंडर चलती ट्रेन से कूदकर हुए फुर्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध वेंडर चलती ट्रेन से कूदकर हुए फुर्र
-ट्रेेनों और स्टेशनों पर चला अभियान, कई हिरासत में
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। ट्रेेनों और स्टेशनों पर मुसाफिरों को मंहगे दाम पर सामान बेचने वाले अवैध वेंडरों के खिलाफ सोमवार को अभियान चलाया गया। इस दौरान कई वेंडर चलती ट्रेन से कूद कर भाग निकले और कई रेलवे प्रशासन की टीम के हत्थे चढ़ गए।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा के निर्देश पर ट्रेेनों और स्टेशनों पर यात्रियाें को खाने पीने का सामान बेचने, अनाधिकृत वेंडरों के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है। इस कड़ी में दून रेलवे स्टेशन पर वरिष्ठ वाणिज्य निरीक्षक एसके अग्रवाल की अगुवाई में स्टालों की जांच के साथ ही यात्रियों से जानकारी ली गई। जांच अभियान को लेकर वेंडरों में अफरातफरी का माहौल रहा। पकड़े जाने के डर से कई वेंडर चलती ट्रेन से कूद कर भाग निकले। हालांकि कई को टीम ने दबोच लिया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा का कहना है कि ट्रेनोें में अवैध वेंडरों की जांच संबंध में मंडल के सभी अधिकारियों को जांच के आदेश जारी किए गए हैं।