फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Illegal plotting on 53 bighas of land was demolished

Dehradun News: सेलाकुई में गरजी जेसीबी, 53 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

Tue, 30 Jan 2024 01:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Illegal plotting on 53 bighas of land was demolished
Iएमडीडीएम ने चार स्थानों पर की कार्रवाई, प्राधिकरण के नोटिस के बाद भी कॉलोनाइजर ने नहीं बंद किया काम
विज्ञापन

I

I-दोबारा निमार्ण कार्य शुरू करने पर दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनीI

सेलाकुई में सोमवार को चार स्थानों एमडीडीए की जेसीबी गरजी। 53 बीघा भूमि पर हो रही अवैध प्लाॅटिंग ध्वस्त कर दिया गया। सभी कॉलोनाइजर को काम बंद करने के लिए पूर्व में नोटिस जारी किए गए थे। इसके बाद भी उन्होंने काम बंद नहीं किया। अब कॉलोनाइजर को दोबारा काम शुरू करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।



अवैध प्लॉटिंग को लेकर एमडीडीए की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को टीम ने सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज के नेतृत्व में सेलाकुई क्षेत्र में अभियान चलाया। क्षेत्र के सक्षम गेस्ट हाउस के पास जमनपुर में जुयाल नाम के व्यक्ति 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग कर रहे थे। टीम ने कार्रवाई करते हुए जेसीबी से प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। उसके बाद टीम द्वारस थापा रोड पर पहुंची। यहां दिनेश लामा की ओर से तीन बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ढहा दिया गया।
विज्ञापन




इसके बाद टीम सेलाकुई रामगढ़, सुधनीवाला पहुंची। यहां राजीव सरकार 20 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग कर रहे थे। टीम ने कच्ची सड़क को तोड़ दिया और मकान की नींव ध्वस्त कर दी। वहीं, बहादुरपुर रोड के पास कपिल कुमार की ओर से 20 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग को टीम ने जमींदोज कर दिया। सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज ने बताया कि अवैध निर्माण और प्लॉटिंग का मामला लगातार आ रहा है। कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। दोबारा निमार्ण कार्य शुरू करने पर कॉलोनाइजर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। टीम में सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज, अवर अभिय जितेंद्र मौर्य, युगांत रावत, सुपरवाइजर अमर लाल भट्ट और पुलिस बल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed