फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Illegal occupation of 14 government colonies letter to SSP for vacating them Dehradun Uttarakhand News

Uttarakhand News: राजधानी में 14 सरकारी काॅलोनियों पर अवैध कब्जे, खाली कराने के लिए एसएसपी को भेजा पत्र

Sat, 21 Sep 2024 05:31 PM IST
रेनू सकलानी आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 21 Sep 2024 05:31 PM IST
सार

विभाग के नियंत्रण वाली आवासीय काॅलोनियों में सेवा समाप्ति के बाद भी अवैध रूप से कर्मचारी रह रहे हैं। इन सभी के खिलाफ सार्वजनिक भू-गृहादि अप्राधिकृत अध्यासियों की बेदखली अधिनियम 1972 की धारा-5 की उपधारा-क के अनुसार बेदखली के आदेश जारी किए गए हैं। लेकिन वह आवास खाली कराने को तैयार नहीं हैं।
 

विज्ञापन
Illegal occupation of 14 government colonies letter to SSP for vacating them Dehradun Uttarakhand News
मीटिंग ( फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में 14 सरकारी काॅलोनियों में कर्मचारियों की अवैध कब्जे छुड़ाने में सरकार को ही पसीना छूट रहा है। राज्य संपत्ति विभाग ने इस संबंध में एसएसपी को पत्र भेजा है, जिस पर अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है। उधर, सचिवालय समेत तमाम विभागों के सेवारत कर्मचारियों का सरकारी आवास का इंतजार बढ़ता जा रहा है।

विज्ञापन


दो माह पूर्व तत्कालीन राज्य संपत्ति विभाग के विहित प्राधिकारी दिनेश प्रताप सिंह ने एसएसपी को एक पत्र भेजा था। उन्होंने कहा था कि विभाग के नियंत्रण वाली आवासीय काॅलोनियों में सेवा समाप्ति के बाद भी अवैध रूप से कर्मचारी रह रहे हैं।
विज्ञापन


इन सभी के खिलाफ सार्वजनिक भू-गृहादि अप्राधिकृत अध्यासियों की बेदखली अधिनियम 1972 की धारा-5 की उपधारा-क के अनुसार बेदखली के आदेश जारी किए गए हैं। लेकिन वह आवास खाली कराने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब पुलिस बल की मदद से ही इन्हें आवासों से बाहर किया जा सकता है। लिहाजा, बलपूर्वक उन्हें बाहर किया जाए। हालांकि करीब दो माह बीतने के बाद भी पुलिस के स्तर से कोई कार्रवाई अभी तक नहीं हुई। राज्य संपत्ति विभाग के विहित प्राधिकारी डीपी सिंह का कहना है कि मामले में एसएसपी को पत्र भेजा जा चुका है।

इन काॅलोनियों पर हैं अवैध कब्जे

-टिहरी हाउस, राजपुर रोड

-रेसकोर्स आवासीय काॅलोनी

-बन्नू काॅलोनी, रेसकोर्स

-हरिवास काॅलोनी, रेसकोर्स

-लोहियापुरम त्यागी रोड एमडीडीए काॅलोनी

-नेहरूपुरम कांवली रोड

-नवीन काॅलोनी केदारपुरम

-पुरानी काॅलोनी, केदारपुरम

-मिलन विहार, जीएमएस रोड

-रिस्पनापुरम आवासीय काॅलोनी

-विधानसभा आवासीय काॅलोनी

-यमुना काॅलोनी, आवासीय काॅलोनी

-पर्यटन काॅलोनी, निकट श्री महंत इंदिरेश अस्पताल

विधानसभा के बर्खास्त कर्मचारी आवास खाली नहीं कर रहे

विधानसभा के बर्खास्त कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में आवास कब्जाए हुए हैं। विहित प्राधिकारी डीपी सिंह ने बताया कि इनमें से कुछ ने आवास खाली किया है लेकिन 40 में से बड़ी संख्या में अभी भी काबिज हैं। इनसे बाजार दर पर किराया वसूल करने के साथ ही बलपूर्वक बाहर निकालने की प्रक्रिया चल रही है।

ये भी पढ़ें...Tirupati laddu Controversy: राजधानी दून में घी को लेकर उठ रहे सवाल, 40 से अधिक ब्रांड, 200 से लेकर 2000 तक दाम

सेवारत कर्मचारियों का बढ़ रहा इंतजार

राजधानी में विभिन्न विभागों के सेवारत कर्मचारियों के लिए यह आवास बनाए गए थे। उनका इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है। अकेले सचिवालय के ही करीब 70 कर्मचारी आवास के लिए कतार में हैं। अन्य विभागों के भी कुल मिलाकर सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी सरकारी आवास के लिए इंतजार कर रहे हैं। जब तक सेवानिवृत्त कर्मचारी इन आवास को नहीं छोड़ेंगे, तब तक उनकी मुराद पूरी नहीं हो पाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed