फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Illegal liquor warehouses running right under the nose of the Excise Department

Dehradun News: आबकारी विभाग की नाक के नीचे चल रहे अवैध शराब के गोदाम

Sat, 21 Sep 2024 03:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Illegal liquor warehouses running right under the nose of the Excise Department

विज्ञापन





प्रवर्तन की कार्रवाई करने में भी फिसड्डी साबित हो रही आबकारी की टीम


मुख्यमंत्री और आला अधिकारियों की सख्ती के बावजूद विभाग की टीमें सुस्त

जिले में आबकारी विभाग की टीम प्रवर्तन के कार्यों में भी फिसड्डी साबित हो रही है। अलग-अलग सेक्टरों में आबकारी की प्रवर्तन और अधिकारियों की टीम अवैध शराब के धंधे पर लगाम नहीं लगा पा रही है। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र के आबादी वाले इलाके में धड़ल्ले से अवैध शराब का धंधा चल रहा था, लेकिन आबकारी की टीम को इसकी कानोंकान खबर नहीं हुई। ये हाल तब है जब विभाग के मंत्री खुद मुख्यमंत्री हैं और वह समय-समय पर इस संबंध में सख्त दिशा निर्देश दे चुके हैं।

दरअसल, पिछले दिनों शराब तस्करों ने एक यूट्यूबर के साथ मारपीट की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री सख्त हुए तो आबकारी विभाग की टीमें हरकत में आईं। दुकानों पर ओवर रेटिंग के खिलाफ कार्रवाई की गई। एक-दो दुकानों के चालान हुए और अधिकारी फिर पैर पसार कर चक्के वाली कुर्सी पर जा बैठे। कहने को शहर और आसपास के क्षेत्रों में अवैध शराब के धंधे पर नकेल कसने के लिए प्रवर्तन की टीमें तैनात हैं। दावा रहता है कि व्यवस्थाएं चाक चौबंद हैं, लेकिन अवैध शराब के धंधे पर कोई प्रभावी अंकुश नहीं लगाया जा सका है। पिछले साल आबकारी की टीमों ने कई मामले अवैध शराब भरे जाने के पकड़े। इसके बाद से कोई ऐसी कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


नेहरू कॉलोनी के साकेत कॉलोनी में चल रहे गोदाम की भी किसी को भनक नहीं लगी। जबकि, इस सेक्टर में भी अधिकारियों की तैनाती रहती है। यहां भी लगातार चेकिंग और इंटेलीजेंस का दावा किया जाता है। नतीजा यह हुआ कि पुलिस को इस मामले में सफलता मिल गई और आबकारी की टीम फिसड्डी साबित हो गई। यही हाल ठेकों पर ओवर रेटिंग रोकने वाली टीमों का है। जिलाधिकारी चेकिंग को निकले तो आबकारी को भी याद आई। सिर्फ एक दिन अभियान चलाकर कार्रवाई की गई और अब फिर सब शांत है। चालान की कार्रवाई भी जिलाधिकारी के निर्देश पर की गई। इसके बाद से आबकारी ने स्वतंत्र रूप से कोई अभियान नहीं चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन




रात में भेजी डीएम को पर्ची तो कटा चालान

एक उपभोक्ता तक जब कार्रवाई की बात पहुंची तो उसने हिम्मत कर जिलाधिकारी को ओवर रेट पर दी गई शराब की पर्ची भेज दी। इसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर पटेलनगर थाना क्षेत्र के शराब के ठेके का 50 हजार रुपये का चालान किया गया। आबकारी की टीम इसके अगले दिन शुक्रवार को भी अभियान पर नहीं निकली। निकली तो इसकी जानकारी किसी के साथ साझा नहीं की गई।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed