केदारनाथ में अवैध शिकार करते पकड़े गए लोग
लाइसेंसी बंदूक बरामद
शनिवार को केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के ऊखीमठ कंपाउंड 5 के दुल्खना क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर केदारनाथ वन प्रभाग ने चार लोगों को मौके पर और एक व्यक्ति को घर से गिरफ्तार किया। विभाग ने मौके पर एक बारह बोर की लाइसेंसी बंदूक समेत कई जिंदा कारतूस बरामद किए। गिरफ्तार लोगों के विरूद्ध वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत ममला पंजीकृत किया गया। सोमवार को पांच आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया।