{"_id":"34b1de675d95ad7c2b6740f2876e9557","slug":"illegal-houses-will-be-valid","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी देहरादून में अवैध मकान हो जाएंगे वैध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी देहरादून में अवैध मकान हो जाएंगे वैध
अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 30 Jan 2014 09:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून में बड़ी आबादी को राहत देने की तैयारी है। संशोधित मास्टर प्लान में कृषि से आवासीय घोषित क्षेत्र में बगैर नक्शा पास बन चुके मकानों को एमडीडीए सशुल्क वैध घोषित करने जा रहा है।
विज्ञापन
10 से 15 फरवरी के बीच लगेगा कंपाउंडिंग कैंप
इसके लिए 10 से 15 फरवरी के बीच कंपाउंडिंग कैंप लगाया जाएगा। दरअसल, कारगी, मोथरोवाला, बंजारावाला सहित तमाम क्षेत्रों का भू-उपयोग 2008 के मास्टर प्लान में कृषि था। 2013 के संशोधित मास्टर प्लान में इन क्षेत्रों को आवासीय घोषित किया गया।
विज्ञापन
पढ़ें, बेरहम बाप ने किसी और को सौंप दिया जिगर का टुकड़ा
विज्ञापन
हालांकि, इन क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर अवैध कालोनियां बस चुकी हैं। इतनी बड़ी आबादी के खिलाफ कार्रवाई मुमकिन भी नहीं है। ऐसे में एमडीडीए ने कंपाउंडिंग कैंप लगाने की फैसला लिया है। इससे लगभग पांच हजार से अधिक लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है।
विधौली में अवैध निर्माण सील
विधौली में चुनौती बने एक अवैध निर्माण को एमडीडीए ने बुधवार को सील कर दिया। इस व्यक्ति ने सीलिंग के आदेश के खिलाफ गढ़वाल आयुक्त से स्थगन आदेश प्राप्त किया था। लेकिन एमडीडीए का पक्ष सुनने के बाद आयुक्त ने मंगलवार को इसे खारिज कर दिया।
पढ़ें, कहां, कब होंगे पंचायत चुनाव जानने के लिए पढ़ें...
सूत्रों का कहना है कि एमडीडीए के अभियंता ही इस निर्माण को बचाने में जुटे थे। स्थगन आदेश खारिज होने के बाद पुलिस फोर्स की मौजूदगी में सीलिंग की कार्रवाई की गई।
जैंतनवाला में नहीं हुई कार्रवाई
पुलिस फोर्स उपलब्ध नहीं होने से जैंतनवाला में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो पाई। अवैध प्लाटिंग की आड़ में ग्राम समाज की जमीन कब्जा ली गई है। जिला प्रशासन प्रकरण की जांच कर चुका है।
यहां भी कार्रवाई के आदेश
पाम सिटी के पीछे बड़े पैमाने पर अवैध प्लाटिंग की गई है। इसके खिलाफ एमडीडीए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कर चुका है, लेकिन मौके पर कई मकान बन चुके हैं।
पढ़ें, अब उत्तराखंड को टक्कर देंगे उत्तराखंडी
मास्टर प्लान में यह क्षेत्र कृषि से आवासीय घोषित होने के बावजूद प्लाटिंग का लेआउट पास नहीं कराया गया है। एमडीडीए वीसी आर मीनाक्षी सुंदरम ने मामले में कार्रवाई का निर्देश दिए हैं।
पढ़ें, पीएम की 'शरण' में उत्तराखंड के सीएम
संशोधित मास्टर प्लान में जिन कृषि क्षेत्रों को आवासीय घोषित किया गया है उनकी सूची तैयार हो रही है। जल्द ही कैंप की तिथि घोषित की जाएगी।
- आर मीनाक्षी सुंदरम, वीसी एमडीडीए