फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   illegal electricity connection in police station

33 साल से ‘चोरी’ कर रहा है थाना

Sat, 30 Aug 2014 01:20 PM IST
विनय सैनी/अमर उजाला, बहादराबाद (हरिद्वार)
विनय सैनी/अमर उजाला, बहादराबाद (हरिद्वार) Updated Sat, 30 Aug 2014 01:20 PM IST
विज्ञापन
illegal electricity connection in police station

चोरों को पकड़ने की जिम्मेदारी जिस पुलिस पर है, वही चोरी कर रही है। हरिद्वार जिले की बहादराबाद पुलिस पूरे 33 साल से चोरी की बिजली प्रयोग कर रही है।

विज्ञापन


पहले चौकी थी, आठ साल पहले दर्जा बढ़ाकर थाना बनाया गया तो भी कनेक्शन नहीं लिया गया। वक्त के साथ- साथ थाने में कमरे और उपकरण बढ़ने से बिजली का खर्च भी बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन


हरिद्वार-रुड़की मार्ग पर स्थित बहादराबाद गांव में अप्रैल 1981 में पुलिस चौकी स्थापित की गई थी। तब बिजली तो जोड़ ली गई पर नियमानुसार कनेक्शन नहीं लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य बनने के बाद वर्ष 2006 में चौकी को उच्चीकृत कर थाना बना दिया गया। इसके बाद थाना परिसर में ही बैरक का निर्माण किया गया। बैरक में 50 पुलिसकर्मी रहते हैं।

थानाध्यक्ष के कमरे में एसी, बैरक और कार्यालय में 10 पंखे चलते हैं। दर्जनों लाइटें जलती हैं। सर्दी में हीटर चलते हैं। यद्यपि कटिया डालकर बिजली जलाने वाले इलाके के सैकडों लोगों के खिलाफ चोरी के मुकदमे दर्ज हैं लेकिन ऊर्जा निगम के अधिकारी थाने के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का साहस नहीं जुटा पा रहे हैं।

अब तक लाखों की चपत

illegal electricity connection in police station

बहादराबाद थाने में कम से कम पांच किलोवाट का लोड है। जानकारों का कहना है कि इतने लोड पर महीने में चार-पांच हजार रुपये का बिल बनता है। 33 साल का हिसाब जोड़ा जाए तो ऊर्जा निगम को अब तक लाखों रुपये की चपत लग चुकी है।

बहादराबाद थाने में बिना कनेक्शन बिजली प्रयोग किए जाने का मामला संज्ञान में आया है। इस बाबत एसएसपी को पत्र भेजा जा रहा है। उनसे कनेक्शन कराए जाने को कहा जाएगा।
- अजय धीमान, एसडीओ ऊर्जा निगम बहादराबाद।

मैं कुछ महीने पहले ही यहां आया हूं। कनेक्शन की बाबत जानकारी नहीं है। मामला संज्ञान में आया है तो जानकारी जुटाई जाएगी।
- सुंदरम शर्मा, थानाध्यक्ष, बहादराबाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed