Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Illegal earnings from theft and burglary

Dehradun News: चोरी-नकबजनी से अवैध कमाई, सरगना समेत दो पर लगा गैंगस्टर एक्ट

Thu, 19 Nov 2026 06:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Thu, 19 Nov 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
Illegal earnings from theft and burglary
- शिक्षक कॉलोनी रसूलपुर का शुभम त्यागी चला रहा था गिरोह, साथी संदीप भी नामजद
विज्ञापन

- दोनों पर चोरी, नकबजनी, आर्म्स व एनडीपीएस एक्ट के कुल 12 मामले हैं पहले से दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। संगठित गिरोह बनाकर चोरी और नकबजनी के जरिये कथित तौर पर अवैध संपत्ति अर्जित करने वाले दो आरोपियों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। कोतवाली पुलिस ने शिक्षक कॉलोनी रसूलपुर निवासी शुभम त्यागी और अस्पताल रोड पूर्विया लाइन निवासी संदीप के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की है।
कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि गोपनीय जांच में सामने आया कि शुभम त्यागी गिरोह का सरगना है। वह अपने साथी संदीप के साथ मिलकर लगातार आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर अवैध धन जुटा रहा था। दोनों आरोपियों का आम लोगों में इस कदर भय व्याप्त है कि कोई भी उनके खिलाफ गवाही देने को तैयार नहीं होता। उनकी गतिविधियों से क्षेत्र की कानून व्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ रहा था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, गिरोह के सरगना शुभम त्यागी के खिलाफ चोरी, नकबजनी, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट समेत सात आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, उसके साथी संदीप के खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और चोरी-नकबजनी से जुड़े पांच मामले लंबित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम की मुहर के बाद हुई कार्रवाई
पुलिस की ओर से तैयार किए गए गैंग चार्ट पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की संस्तुति के बाद जिलाधिकारी देहरादून ने अनुमोदन की मुहर लगाई, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed