फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   illegal cracker shop in dehradun

सावधान! दून में बिना एनओसी हैं पटाखों की दुकानें

Mon, 28 Oct 2013 12:00 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 28 Oct 2013 12:00 PM IST
विज्ञापन
illegal cracker shop in dehradun

राजधानी देहरादून में प्रशासन अभी तक पटाखों की दुकानों के लिए लाइसेंस की प्रक्रिया शुरू नहीं कर सका है। लेकिन शहर भर की गलियों-मोहल्लों तक में पटाखों की दुकानें सज गई हैं।

विज्ञापन


एनओसी जारी नहीं
हालांकि जिला प्रशासन ने तय मानकों के अनुरूप ही निर्धारित स्थानों पर दुकानें लगाने की अनुमति दी थी, लेकिन अनधिकृत जगहों पर भी पटाखे बेचे जा रहे हैं।

किसी दुकान के लिए फायर ब्रिगेड से भी एनओसी जारी नहीं की गई है। ऐसे में दिवाली पर छोटी सी चिंगारी बड़े हादसे का सबब बन सकती है।

फायर ब्रिगेड को भी चिंता सता रही है कि अनहोनी हुई तो संकरी गलियों में अग्निशमन के वाहन कैसे जाएंगे?

चार दुकानों से पटाखे जब्त किए
प्रशासन और पुलिस की टीम ने रविवार को नेशविला रोड पर दो, राजपुर और धामावाला बाजार में एक-एक दुकान से बिना लाइसेंस चल रही दुकानों से पटाखे जब्त कर लिए।
विज्ञापन


बाद में चेतावनी देकर सामान छोड़ दिया गया। लाइसेंस मिलने पर ही दुकान लगाने की चेतावनी दी गई।

बिना लाइसेंस पटाखे की दुकान लगाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। निर्धारित मानकों और फायर ब्र्र्र्रिगेड की एनओसी के बाद ही लाइसेंस दिए जाएंगे।
-गिरीश गुणवंत, सिटी मजिस्ट्रेट

अब तक जिलाधिकारी कार्यालय से डेढ़ सौ आवेदन जांच के लिए भेजे गए हैं। एफएसओ की जांच के बाद ही डीएम कार्यालय को संस्तुति की रिपोर्ट भेजी जाएगी।
-सीएस जीना, मुख्य अग्निशमन अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed