फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Illegal construction, plating in a restricted area

कैंट बोर्ड के प्रतिबंधित क्षेत्र में धडल्ले से चल रहे हैं अवैध निर्माण व प्लाटिंग

Fri, 06 May 2022 12:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Illegal construction, plating in a restricted area
कैंट बोर्ड के प्रतिबंधित क्षेत्र आईएमए से सटे केहरी गांव में अवैध निर्माण व प्लाटिंग का काम धड़ल्ले से हो रहा। यहां ऊंची-ऊंची इमारतें खड़ी होने के बावजूद कैंट बोर्ड चुप्पी साधे है। केवल नोटिस थमाने तक ही अपने को सीमित कर रखा है।
विज्ञापन

दरअसल, केहरी गांव के कुछ क्षेत्र में कैंट बोर्ड की कई बीघा भूमि है। सुरक्षा के लिहाज से इस क्षेत्र को प्रतिबंधित किया गया है। यहां निर्माण कार्यों पर पूरी तरह से प्रतिबंध है, लेकिन खाली पड़ी भूमि पर लंबे समय से भूमाफिया की नजर लगी हुई थी। धीरे-धीरे भूमाफिया ने कैंट बोर्ड के नाक के नीचे पेड़ों का कटान कर खाली भूमि पर प्लाटिंग शुरू कर दी। वर्तमान में इस क्षेत्र में कई अवैध निर्माण हो चुके हैं और अभी भी जारी है। लगातार शिकायतों के बावजूद बोर्ड आंखें मूंदे बैठा है। कुछ माह पूर्व बोर्ड ने कुछ निर्माणों पर नोटिस भी जारी किया था, लेकिन फिर चुप बैठ गया।
विज्ञापन

इसका फायदा उठाते हुए यहां रोजाना अवैध निर्माण और प्लाटिंग जारी है। चूंकि यह क्षेत्र प्रतिष्ठित भारतीय सैन्य अकादमी से सटा हुआ है, इसलिए अवैध निर्माणों से आईएमए की सुरक्षा पर भी आंच आने की आशंका हैं। बावजूद कैंट बोर्ड अवैध निर्माण और प्लाटिंग को लेकर लापरवाह बना हुआ है। बाबत कैंट बोर्ड के जेई नवनीत क्षेत्री ने कहा कि शिकायत के बाद यहां कुछ माह पहले निरीक्षण कर नोटिस जारी किए थे। इसके बाद समय न मिलने से निरीक्षण नहीं हो सका। कहा कि जल्द निरीक्षण कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed