फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Illegal construction on 36 bighas of land in Rudrapur and Kesarbag was demolished

Dehradun News: रुद्रपुर और केसरबाग में 36 बीघा भूमि पर अवैध निर्माण किया ध्वस्त

Fri, 14 Feb 2025 08:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 08:23 PM IST
विज्ञापन
Illegal construction on 36 bighas of land in Rudrapur and Kesarbag was demolished
- अवैध प्लॉटिंग को लेकर एमडीडीए की कार्रवाई जारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हरबर्टपुर। अवैध प्लॉटिंग को लेकर मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की कार्रवाई जारी है। टीम ने रुद्रपुर और केसरबाग में 36 बीघा भूमि पर हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। दोबारा निर्माण कार्य शुरू करने पर कॉलोनाजइर को कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

एसडीएम विकासनगर की ओर एमडीडीए उपाध्यक्ष को रुद्रपुर और केसरबाग में अवैध प्लॉटिंग की शिकायत पर पत्र लिखा था। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने क्षेत्रीय कार्यालय हरबर्टपुर को कार्रवाई के निर्देश दिए। शुक्रवार को सहायक अभिषेक भारद्वाज ने टीम के साथ अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण को लेकर अभियान चलाया। टीम ने केसरबाग की भगत सिंह कॉलोनी में 30 बीघा भूमि और रुद्रपुर में प्राथमिक विद्यालय के पास छह बीघा भूमि पर बनी सड़क और प्लॉट की सीमाबंदी को जेसीबी से तोड़ दिया। एमडीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि निर्माण कार्य रोकने के लिए नोटिस जारी किया गया था, लेकिन, निर्माण कार्य नहीं रोका गया। टीम में जेई सिद्धार्थ सेमवाल, अमन, प्रीतम सिंह चौहान, मनीष नौटियाल, प्यारेलाल और पुलिस बल शामिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed