फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Illegal construction on 32 bigha land was demolished

Dehradun News: 32 बीघा भूमि में हुए अवैध निर्माण को किया ध्वस्त

Thu, 13 Feb 2025 06:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 06:50 PM IST
विज्ञापन
Illegal construction on 32 bigha land was demolished
- एमडीडीए ने की कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हरबर्टपुर। अवैध प्लॉटिंग पर मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की कार्रवाई जारी है। एमडीडीए की टीम ने सहसपुर और विकासनगर में तीन स्थानों पर 32 बीघा भूमि पर हो रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। वहीं, कॉलोनाइजर को दोबारा निर्माण कार्य शुरू करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
एसडीएम विनोद कुमार को खुशहालपुर, लक्ष्मीपुर बालूवाला, दिनकर विहार में बिना नक्शा पास करवाए प्लॉटिंग की शिकायत मिली थी। एसडीएम की ओर से एमडीडीए को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है। एमडीडीए उपाध्यक्ष ने हरबर्टपुर क्षेत्रीय कार्यालय को कार्रवाई निर्देश जारी किए। बृहस्पतिवार को सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज टीम के साथ खुशहालपुर पहुंचे। यहां नवाब अली की ओर से 20 बीघा भूमि में प्लॉट की सीमाबंदी की थी गई थी। कच्चे रास्ते का निर्माण भी किया गया था।
विज्ञापन

टीम ने अवैध निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। उसके बाद टीम लक्ष्मीपुर बालूवाला पहुंची। यहां जीवन राठौर ने छह बीघा भूमि पर प्लॉट की सीमाबंदी और कच्चे रास्ते का निर्माण किया था। टीम ने निर्माण को जेसीबी से तोड़ दिया। विकासनगर में भी कोतवाली रोड पर व्यक्ति छह बीघा भूमि पर अवैध निर्माण कर रहा था। टीम ने निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। टीम में जेई पीएमयू संजय जगूड़ी, सुपरवाइजर प्यारेलाल और पुलिस बल शामिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed