{"_id":"67dd7fa8892f9efd7d0aa899","slug":"illegal-construction-on-25-bigha-land-on-shimla-bypass-demolished-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1026-119699-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: शिमला बाईपास पर 25 बीघा भूमि पर अवैध निर्माण कराया ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: शिमला बाईपास पर 25 बीघा भूमि पर अवैध निर्माण कराया ध्वस्त
विज्ञापन
- एमडीडीए ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण ने शिमला बाईपास पर 25 बीघा भूमि पर हुए अवैध निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। टीम ने कॉलोनाइजर को दोबारा निर्माण कार्य शुरू करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
एसडीएम विकासनगर विनोद कुमार को शिमला बाईपास पर अवैध प्लॉटिंग की शिकायत मिली थी। एसडीएम ने शिकायत पर एमडीडीए को पत्र लिखा था। शुक्रवार को एमडीडीए उपाध्यक्ष के निर्देश पर सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज टीम के साथ निर्माण स्थलों पर पहुंचे। शेरपुर में तुंगनाथ एसोसिएट्स राजेंद्र सिंह रावत की ओर से सेलाकुई पाॅवर ग्रिड के पास 10 बीघा भूमि पर अवैध निर्माण किया जा रहा था। टीम ने निर्माण को जेसीबी से तोड़ दिया।
वहीं, शिमला बाईपास पर शाकूर, कासिम और लक्ष्मी की ओर से पाॅवर ग्रिड के पास 15 बीघा भूमि पर अवैध निर्माण किया जा रहा था। टीम ने निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने बताया कि अवैध प्लॉटिंग को लेकर प्राधिकरण की कार्रवाई जारी रहेगी। कहा कि ध्वस्त की गई प्लॉटिंग पर सचेतक बोर्ड भी लगाए जा रहे हैं। टीम में जेई नीतिश राणा, सुपरवाइजर प्यारेलाल और पुलिसकर्मी शामिल रहे।