फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   IIT will help entrepreneurs in product development and design Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: उत्पादों के विकास एवं डिजाइन में उद्यमियों की मदद करेगा आईआईटी, 40 लाख तक खर्च करेगी केंद्र सरकार

Mon, 02 Sep 2024 03:30 PM IST
रेनू सकलानी अंकित गर्ग, संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
अंकित गर्ग, संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 02 Sep 2024 03:30 PM IST
सार

एमएसएमई इनोवेटिव डिजाइन स्कीम के तहत केंद्र सरकार 40 लाख तक खर्च करेगी।

विज्ञापन
IIT will help entrepreneurs in product development and design Uttarakhand News in hindi
मीटिंग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) उत्तराखंड नए उत्पादों के विकास, डिजाइन एवं तकनीक आदि विकसित करने के लिए आईआईटी रुड़की की मदद लेगा। आईआईटी रुड़की भारत सरकार की एमएसएमई इनोवेटिव डिजाइन स्कीम के तहत उद्यमियों को तकनीकी विशेषज्ञों समेत सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराएगा।

विज्ञापन


योजना में आने वाले खर्च का वहन स्कीम के तहत केंद्र सरकार करेगी। आईआईटी से उद्योग संबंधित डिजाइन तैयार कराने के लिए राज्य के कई उद्यमियों ने संपर्क किया है। हाल ही में सीआईआई उत्तराखंड की ओर से एमएसएमई इनोवेटिव स्कीम के बारे में उद्यमियों को जानकारी देने के लिए हरिद्वार में कार्यक्रम किया गया था। इसमें आईआईटी रुड़की की ओर से डीन प्रो. अक्षय द्विवेदी ने जानकारी दी।
विज्ञापन


इसका उद्देश्य भारतीय विनिर्माण क्षेत्र और डिजाइन विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों एवं तकनीशियनों को एक साझा मंच पर एकत्र करना है। ताकि, नए उत्पाद विकास, उत्पादों में निरंतर सुधार, आकर्षक डिजाइन एवं कम लागत में उत्पादों के निर्माण की दिशा में उद्यमियों की मदद की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रो. द्विवेदी ने बताया कि इसमें केंद्र सरकार की ओर से 40 लाख रुपये तक की फंडिंग की जाती है, जो भी उद्यमी इस स्कीम का लाभ लेना चाहते हैं, उसे एमएसएमई के पोर्टल पर जानकारी भरनी होगी। इसके बाद एक कमेटी उनके प्रस्तावों पर विचार कर निर्णय करेगी।

आईआईटी रुड़की का डिजाइन इनोवेशन सेंटर चयनित उद्यमियों की सभी प्रकार से मदद करेगा। माना जा रहा है कि इससे सीआईआई से जुड़े करीब 200 उद्यमियों को लाभ मिलेगा। सीआईआई उत्तराखंड के वाइस चेयरमैन सुयश अग्रवाल ने बताया कि स्कीम के तहत राज्य और बाहर के उद्यमियों को तकनीकी समस्याओं के समाधान का बेहतर मौका मिल सकेगा।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  ईडी ऑफिस पहुंचे पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत, पाखरो रेंज घोटाला मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया

आईआईटी रुड़की के डिजाइन इनोवेशन सेंटर के जरिए उद्यमियों को डिजाइन के सभी पहलुओं पर उच्च स्तरीय सहयोग मिल सकेगा। इससे एमएसएमई को अपने डिजाइन संबंधी उद्देश्यों को साकार करने और हासिल करने में मदद मिलेगी - कनिष्क जैन, चेयरमैन, सीआईआई उत्तराखंड
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed