{"_id":"66d54ff996d0865bc40a69fe","slug":"former-minister-harak-singh-rawat-reached-ed-office-questioning-in-pakharo-range-scam-uttarakhand-news-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: पाखरो रेंज घाेटाला...पूर्व मंत्री हरक से ईडी ने 12 घंटे की पूछताछ, पूछे गए 50 सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: पाखरो रेंज घाेटाला...पूर्व मंत्री हरक से ईडी ने 12 घंटे की पूछताछ, पूछे गए 50 सवाल
Mon, 02 Sep 2024 11:19 AM IST
रेनू सकलानी
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 02 Sep 2024 11:19 AM IST
सार
ईडी इसी साल फरवरी में उनके घर पर भी छापा मार चुकी है। मामले में सीबीआई भी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत जांच कर रही है।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कॉर्बेट नेशनल पार्क की पाखरो रेंज में टाइगर सफारी निर्माण में हुए घोटाले के संबंध में पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत से ईडी ने करीब 12 घंटे पूछताछ की। रावत के कार्यकाल से जुड़े तमाम फैसलों, नियमों के साथ कई विषयों पर करीब 50 सवाल पूछे गए।
विज्ञापन
ईडी इसी साल फरवरी में उनके घर पर भी छापा मार चुकी है। मामले में सीबीआई भी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत जांच कर रही है। सीबीआई भी 14 अगस्त को हरक सिंह रावत से पूछताछ कर चुकी है। बता दें कि ईडी ने पिछले दिनों पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत को नोटिस भेजकर दो सितंबर को पेश होने को कहा था। नोटिस के पालन में पूर्व मंत्री सोमवार को सुबह 10.30 बजे ईडी कार्यालय पहुंचे थे। अधिकारियों ने करीब 11 बजे से पूछताछ शुरू की थी। घोटाले के संबंध में करीब 50 सवाल पूछे। यह पूछताछ रात करीब 10.30 बजे तक जारी रही। ब्यूरो
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...उत्तराखंड में बारिश का कहर: चमोली में उफनाए नदी-नाले, मलबे में दबे कई मकान, जान बचाने को भागे लोग, तस्वीरें
विज्ञापन
2022 में दर्ज हुआ था मुकदमा
पाखरो रेंज घोटाले के मामले में वर्ष 2022 में विजिलेंस ने हल्द्वानी सेक्टर में मुकदमा दर्ज किया था। तत्कालीन कुछ अफसरों (जिनमें पूर्व डीएफओ किशनचंद भी शामिल थे) को गिरफ्तार भी किया गया था। इसके बाद पिछले साल अगस्त में विजिलेंस ने हरक सिंह रावत और उनके परिचितों के संस्थानों पर छापा मारा था। यहां एक पेट्रोल पंप पर सरकारी जनरेटर बरामद हुआ था। हालांकि, जांच अभी और आगे बढ़ती इससे पहले ही हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई को जांच सौंप दी गई। विजिलेंस ने इस केस से जुड़े सभी दस्तावेज सीबीआई सौंप दिए। इसी बीच ईडी ने भी इसका संज्ञान ले लिया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन