फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   iit student committed suicide

IIT रुड़की में छात्र की आत्महत्या से हड़कंप

Wed, 12 Feb 2014 07:55 PM IST
अमर उजाला, रुड़की
अमर उजाला, रुड़की Updated Wed, 12 Feb 2014 07:55 PM IST
विज्ञापन
iit student committed suicide

आईआईटी रुड़की में एमटेक मैकेनिकल द्वितीय वर्ष के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव छात्रावास के कमरे में पंखे से लटकता हुआ मिला।

विज्ञापन


पुलिस को मिला सुसाइड नोट
घटनास्थल से पुलिस को एक नोट मिला है जिसमें उसने डाक्टर न बनने का अफसोस जताया है। बताया गया है कि दो दिन से कमरे का दरवाजा बंद था।

पढ़ें,बदरीनाथ रावल के 'ब्रह्मचर्य' पर छिड़ी बहस
विज्ञापन


घटना की जानकारी दोपहर को उस समय हुई जब एक साथी लैपटॉप लेने कमरे में आया। छात्र के आत्महत्या करने की सूचना से आईआईटी परिसर में हड़कंप मच गया।

महाराष्ट्र का न‌िवासी था छात्र

iit student committed suicide

महाराष्ट्र के लातूर जिले के ग्राम हांचल पोस्ट संगम निवासी बिरादर उदय तनाजीराव आईआईटी में एमटेक मैकेनिकल द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह आईआईटी के कोटले भवन के कमरा नंबर जी-8 में रहता था।

जूनियर छात्र ने देखा सबसे पहले
उसने एक जूनियर छात्र से लैपटॉप काम करने के लिए ले रखा था। बुधवार दोपहर डेढ़ बजे जूनियर छात्र अपना लैपटॉप लेने के लिए वहां पर आया।

पढ़ें,हैंडसम दिखने के चक्कर में कहीं बन ना जाएं नपुंसक

छात्र ने कमरे का दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस पर उसने दरवाजे को धक्का दिया तो सामने पंखे से छात्र का लटका शव देख उसके होश उड़ गए।

सुसाइड की सूचना से कैंपस में सनसनी

iit student committed suicide

छात्र के शोर मचाने पर छात्रावास में रहने वाले अन्य छात्र भी वहां पहुंच गए। घटना से परिसर में सनसनी फैल गई। छात्रों ने आईआईटी के अधिकारियों को घटना से अवगत कराया गया।

पढ़ें, कमजोर हो रही है उत्तराखंड की रीढ़

सूचना मिलते ही आईआईटी सुरक्षा अधिकारी केपी सिंह समेत संस्थान के उपनिदेशक प्रो. एसपी गुप्ता, डीन प्रशासन यूपी सिंह एवं डीन स्टूडेंट प्रो. रवि कुमार मौके पर पहुंचे।

लोई का बनाया था फंदा
कमरे में छात्र का शव छत के पंखे में लोई के फंदे से लटका हुआ था। पुलिस ने किसी तरह से छात्र का शव पंखे से नीचे उतारा।

विज्ञापन

पहले भी आकर लौट गया था जूनियर छात्र

iit student committed suicide

बताया गया है कि मंगलवार को भी जूनियर छात्र अपना लैपटॉप लेने आया था। लेकिन दरवाजा नहीं खुलने पर वह लौट गया था।

डॉक्टर ना बन पाने का अफसोस
पुलिस को मृतक छात्र के पास से कागज पर लिखा एक नोट भी मिला है जिस पर लिखा है कि उसे डॉक्टर नहीं बन पाने का अफसोस है।

पढ़ें,बदरीनाथ रावल के 'ब्रह्मचर्य' पर छिड़ी बहस

पुलिस का कहना है कि शव की हालत देखकर लग रहा है कि तनाजीराव ने 10 फरवरी की रात को खुदकुशी की है।

आखिरी रात नेट पर सर्च की थी ये न्यूज

iit student committed suicide

मृतक छात्र ने खुदकुशी से पूर्व लैपटॉप पर इंटरनेट चला रहा था। इंटरनेट पर तनाजीराव न्यूज की अपडेट देख रहा था।

पढ़ें,हैंडसम दिखने के चक्कर में कहीं बन ना जाएं नपुंसक

पुलिस ने कमरे से बरामद लैपटॉप को चेक किया। जिसमें पाया गया कि लैपटॉप पर आखिरी समय में न्यूज अपडेट की साइटों को क्लिक किया गया था।

सुसाइड से पहले गुस्से में था छात्र
मौत को गले लगाने से पहले छात्र तनाव में था और गुस्से में भी था। कमरे के हाल और बरामद मोबाइल को देखकर इसका अंदाजा लगाया जा रहा है। पुलिस ने कमरे से बरामद किए मोबाइल की स्क्रीन टूटी पाई है।

पढ़ें,कमजोर हो रही है उत्तराखंड की रीढ़

अंदाजा लगाया जा रहा है कि मौत को गले लगाने से पहले छात्र काफी गुस्से में था। तनाव और गुस्से के कारण ही हो सकता है कि उसने मोबाइल को फेंककर मारा हो। जिससे उसकी स्क्रीन टूट गई हो।

आखिर क्यों था डॉक्टर न बनने का मलाल?

iit student committed suicide

मृतक छात्र के पिता महाराष्ट्र के लातूर जिले के हांचल गांव में किसान है जबकि बड़ा भाई दिल्ली में डॉक्टर है।

पढ़ें,बदरीनाथ रावल के 'ब्रह्मचर्य' पर छिड़ी बहस

तनाजीराव आईआईटी जैसे संस्थान में एमटेक कर रहा था। बावजूद इसके वह अपने करियर से संतुष्ट नहीं था। कहीं न कहीं उसे इस बात का मलाल था कि उसका बड़ा भाई डॉक्टर बनकर कामयाबी की राह पर है।

पढ़ें,हैंडसम दिखने के चक्कर में कहीं बन ना जाएं नपुंसक

शायद यही कारण है कि मरने से पहले लिखे गए नोट में उसने डॉक्टर न बन पाने पर अफसोस जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed