फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   iit roorkee two scientist arrested in murder.

आठ लोगों के 'खून' में IIT रुड़की के दो वैज्ञानिक गिरफ्तार

Mon, 07 Sep 2015 01:14 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की Updated Mon, 07 Sep 2015 01:14 PM IST
विज्ञापन
iit roorkee two scientist arrested in murder.

कीर्तिनगर पुलिस आईआईटी रुड़की के सिविल इंजीनियर विभाग के दो वैज्ञानिकों को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गिरफ्तार वैज्ञानिकों को टिहरी सीजीएम कोर्ट में पेश किया जाएगा। 2012 में कीर्तिनगर में गिरे निर्माणाधीन चौरास पुल का डिजाइन आईआईटी के वैज्ञानिकों ने तैयार किया था। मामले में दोनों वैज्ञानिकों पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज है।

आईआईटी रुड़की के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के वैज्ञानिकों की ओर से तैयार किए गए डिजाइन पर श्रीनगर गढ़वाल के समीप कीर्तिनगर में बनाया जा रहा चौरास पुल वर्ष 2012 में गिर गया था। जिसमें सात मजदूर और एक इंजीनियर की मौत हुई थी।
विज्ञापन


मामले में आईआईटी रुड़की के सिविल विभाग के वैज्ञानिक डॉ. विपुल प्रकाश और डॉ. विजय कुमार गुप्ता पर भी गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज हुआ था। बताया गया है कि कोर्ट की ओर से दोनों वैज्ञानिकों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वैज्ञानिकों को टिहरी CGM कोर्ट में किया जाएगा पेश

iit roorkee two scientist arrested in murder.

रविवार की रात को कीर्तिनगर से इंस्पेक्टर चंदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पांच सदस्यीय पुलिस टीम रुड़की पहुंची। इसके बाद सिविल लाइंस रुड़की कोतवाली पुलिस को साथ लेकर आईआईटी पहुंची और दोनों वैज्ञानिकों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई।

पुलिस ने लिखा पढ़ी कर दोनों वैज्ञानिकों को अपने साथ ले जाने की तैयारी कर रही है। बताया गया है कि वैज्ञानिकों को सोमवार को टिहरी सीजीएम कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं, वैज्ञानिकों की गिरफ्तारी के बाद संस्थान प्रशासन के अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

देर रात संस्थान कुलसचिव प्रशांत गर्ग, सुरक्षा अधिकारी केपी सिंह, अमित जोशी सहित संस्थान के कई अन्य वैज्ञानिक भी जानकारी लेने के लिए कोतवाली पहुंचे। संस्थान प्रशासन के अधिकारियों ने दोनों वैज्ञानिकों की जमानत कराने की तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed