फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   iit roorkee technique for clean to ganga

गंगा को निर्मल बनाएगी IIT की 'प्यानो की वे' तकनीक!

Fri, 30 May 2014 06:55 PM IST
अंकित गर्ग/अमर उजाला, रुड़की
अंकित गर्ग/अमर उजाला, रुड़की Updated Fri, 30 May 2014 06:55 PM IST
विज्ञापन
iit roorkee technique for clean to ganga

केंद्रीय जलसंसाधन और गंगा सफाई अभियान मंत्री के तौर पर उमा भारती की भूमिका बदल गई है। लोगों को उम्मीद है कि गंगा की शुचिता पर जोर देने वाली उमा खुद ऐसे काम करेंगी जो नजीर बनेगी।

विज्ञापन


आईआईटी रुड़की के वैज्ञानिक भी इस बाबत उमा से ढेरों उम्मीद लगाए बैठे हैं। इस उम्मीद की वजह भी है।

पांच महीने पहले उमा भारती जब रुड़की आई थीं तो उन्होंने आईआईटी वैज्ञानिकों द्वारा खोजी गई ‘प्यानो की वे’ तकनीकी की गहन जानकारी ली थी।

इस तकनीकी के जरिए बिना बांध बनाए गंगा से बिजली का उत्पादन किया जा सकता है। इस तकनीकी को उन्होंने काफी सराहा था।

अखबार में खबर ने खींचा उमा का ध्यान

iit roorkee technique for clean to ganga

दरअसल उमा भारती की प्यानो की वे तकनीकी में दिलचस्पी अमर उजाला के 27 अप्रैल 2012 के अंक में छपी ‘बिजली भी बनेगी, धारा भी बहती रहेगी’ शीर्षक प्रकाशित खबर को पढ़कर जगी थी।

31 जनवरी 2013 को उमा आईआईटी रुड़की पहुंची थीं। तब अमर उजाला से बातचीत में उमा ने बताया था कि उन्होंने आईआईटी के जल संसाधन विकास एवं प्रबंधन विभाग में वैज्ञानिक प्रो. नयन शर्मा से ‘प्यानो की वे’ तकनीक के बारे में जानकारी ली है।

तकनीकी की जानकारी पाकर उन्होंने माना था कि इससे गंगा की कई समस्याओं का समाधान निकल सकता है। उन्होंने कहा था कि भाजपा के ‘समग्र गंगा’ अभियान में यह तकनीक अविरल धारा का आधार बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वैज्ञानिकों ने उमा को ‌दिया था प्रजेंटेशन

iit roorkee technique for clean to ganga

उन्होंने यह भी बताया था कि उत्तराखंड में इस समय छह हजार मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है, जबकि ‘प्यानो की वे’ तकनीक से 60 हजार मेगावाट बिजली बिना गंगा की धारा को अवरुद्ध किए पैदा की जा सकती है।

उमा के समक्ष प्रो. नयन शर्मा ने तकनीकी का प्रजेंटेशन भी दिया था। अब जबकि यह मंत्रालय उमा को मिल गया है तो वैज्ञानिकों की उम्मीद बढ़ गई है।

उमा भारती गंगा अभियान को लेकर काफी गंभीर थीं। हमें उम्मीद है कि निश्चित ही उमा भारती को मंत्रालय मिलने से गंगा में आईआईटी की तकनीकी का इस्तेमाल हो सकेगा।
-प्रो. कमल जैन एवं तकनीक विशेषज्ञ प्रो. नयन शर्मा
वैज्ञानिक आईआईटी रुड़की

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed