फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   IIT Roorkee student missing from hostel.

IIT रुड़की के हास्टल से विदेशी छात्र लापता

Wed, 07 Jan 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Wed, 07 Jan 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
IIT Roorkee student missing from hostel.

आईआईटी रुड़की में सिविल इंजीनियरिंग से पीएचडी कर रहा इथोपियन छात्र 3 जनवरी को खोसला इंटरनेशनल भवन स्थित अपने छात्रावास से लापता हो गया।

विज्ञापन


तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार छात्र की आखिरी लोकेशन 5 जनवरी को मथुरा में मिली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इथोपियन निवासी टियोडरोज एतनाफ्यू एबेगेज आईआईटी रुड़की में सिविल इंजीनियरिंग से पीएचडी कर रहा है। इथोपियन छात्र खोसला इंटरनेशनल हाउस के कमरा नंबर 88 में रहता है।
विज्ञापन


आइआईटी के कार्यवाहक कुल शासक छात्र कल्याण डॉ. पी जीवानन्दम ने कोतवाली पुलिस को सोमवार को तहरीर दी। जिसमें बताया गया है कि 3 जनवरी को इथोपियन छात्र अपने कमरे से लापता हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर इथोपियन छात्र की गुमशुदगी का मामला सोमवार देर रात दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने बताया कि मामला आईआईटी और विदेशी छात्र से जुड़ा होने के चलते पुलिस गंभीरता से मामले की जांच कर रही है।

कहीं भूत तो नहीं छात्र के गायब होने की वजह?

IIT Roorkee student missing from hostel.

मामले की जांच कर रहे एसआई विनोद तेवतिया ने बताया कि इथोपियन छात्र के मोबाइल की लोकेशन निकाली गई तो सोमवार को उसकी फोन लोकेशन मथुरा में मिली। उन्होंने बताया कि विदेशी छात्र की तलाश में पुलिस की टीम मथुरा भेजी जा रही है।

पुलिस की अभी तक की जांच में छात्र के भूतों के डर से किसी बाबा की शरण में जाने की बातें भी सामने आ रही हैं। विदेशी छात्र अपने दोस्तों से खोसला इंटरनेशनल हाउस के जिस कमरा नंबर 88 में रहता था उसमें भूत देखे जाने का जिक्र करता था।

उसे वहम था कि उसके कमरे में कोई आत्मा है। इस बात को लेकर वह अक्सर ही परेशान भी रहता था।

एसआई ने बताया कि यह भी पता चला है कि विदेशी छात्र कमरे में भूत होने के कारण बाबा के पास जाने की बात करता था। मथुरा में लोकेशन मिलने के बाद अब पुलिस बाबा की तलाश में जाने के भी कयास लगा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed