केजरीवाल की जीत के पीछे हैं ये आईआईटीयंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरविंद केजरीवाल की धमाकेदार जीत में आईआईटी रुड़की के छात्रों का बड़ा हाथ है। जी हां, आम आदमी के प्रति केजरीवाल की सोच ने आईआईटी रुड़की के छात्रों को दिल्ली जाकर चुनाव प्रचार करने के लिए मजबूर कर दिया। अलग-अलग ग्रुप में इन छात्रों ने सप्ताह के अंत की छुट्टियों में दिल्ली जाकर जनता को आप की नीतियों से रूबरू कराया।
आईआईटी के छात्र रहे अरविंद केजरीवाल के राजनीति के अनोखे अंदाज से आईआईटी रुड़की के छात्र भी खासे प्रभावित है। पिछले चुनावों में भी छात्रों ने चुनाव प्रचार किया था। आईआईटी के छात्रों की दूरगामी सोच ही थी कि दिल्ली की कुर्सी छोड़ने के बाद जब केजरीवाल देशभर में चुनावी तंज के निशाने पर थे तब भी आईआईटी के छात्रों ने साथ नहीं छोड़ा।
यही वजह रही कि इस बार के चुनाव में भी आईआईटी रुड़की के दो दर्जन से अधिक छात्रों ने दिल्ली में जाकर आप का प्रचार किया। आईआईटी छात्र दिपांशु मित्तल ने अरविंद केजरीवाल के चुनावी क्षेत्र में प्रचार किया। यहां के छात्रों ने अपने पढ़ाई के व्यवस्त शेड्यूल में भी प्रचार के लिए समय निकाला।
ग्रुप बनाकर किया दिल्ली जाकर प्रचार
इन छात्रों ने सप्ताह के अंत में मिलने वाली छुट्टियों में ग्रुप बनाकर दिल्ली जाकर प्रचार किया। इन छात्रों का कहना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की जनता के सपनों पर खरे नहीं उतर सके हैं जबकि अरविंद केजरीवाल वह करके दिखाने की क्षमता रखते हैं जो वे कहते हैं।
भाजपा का अहंकार उन्हें ले डूबा
भाजपा की हार के बारे में आईआईटी रुड़की के छात्र दीपांशु मित्तल का कहना था कि भाजपा का अहंकार ही उन्हें ले डूबा। जिसके चलते केजरीवाल को इतनी सीटें मिली कि उन्हें खुद ही कहना पड़ गया इतनी सीटें मिलने पर वे डर गए हैं। छात्रों का कहना था कि केजरीवाल लोगों की अपेक्षा किस तरह से पूरी करनी है। यह अच्छी तरह जानते हैं।
आदर्शवाद और पारदर्शिता के कायल हैं छात्र
आईआईटी के छात्र अरविंद केजरीवाल के आदर्शवाद और राजनीति में पारदर्शिता के कायल है। छात्र अजीत जायसवाल का कहना था कि आप पार्टी ने ही लोगों से मिलने वाले फंड को साफ तौर पर सार्वजनिक किया और केवल आम आदमी को ध्यान में रखते हुए वायदे किए।
फ्री वाई फाई जैसी स्कीम भी कर रही प्रभावित
आईआईटी के छात्रों को केजरीवाल की फ्री वाई फाई जैसी अग्रणी सोच की स्कीम भी काफी भा रही है। छात्र अमन कुमार और दिव्य ने कहा कि अरविंद केजरीवाल में वे सभी खूबियां मौजूद है जो आधुनिक देश के निर्माण करने में पूरी तरह सक्षम है।
हर मामले में यूटर्न ने किया बेड़ा गर्क
आईआईटी छात्रों की मानें तो दिल्ली में भाजपा की हार का प्रमुख कारण चुनाव से पहले किए गए वादों पर यूटर्न लेना रहा। मोहित सिसौदिया का कहना था कि काला धन का मामला हो, भूमि अधिग्रहण का मामला हो या फिर लोकपाल बिल आदि को सख्ताई से लागू करने की बात हो। मोदी सरकार ने हर तरफ से लोगों को निराश किया।
केजरीवाल ने इंजीनियरों को सिखाई राजनीति
जो छात्र दिन रात पढ़ाई में ही डूबे रहते हो। अरविंद केजरीवल ने उन्हें राजनीति के गुर सिखा दिए। यहां के छात्रों का कहना है कि वे कभी राजनीति में रुचि नहीं रखते थे लेकिन केजरीवाल को देखने और सुनने के बाद उन्होंने इसमें भी सक्रियता निभानी शुरू कर दी है।