फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   IIT Roorkee: 2614 students will receive degrees in the convocation ceremony

आईआईटी रुड़की : दीक्षांत समारोह में 2614 छात्रों को मिलेंगी उपाधियां

Wed, 03 Sep 2025 12:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
IIT Roorkee: 2614 students will receive degrees in the convocation ceremony
ज्योतिष गुरुकुलम में श्रीमदभागवत कथा से पूर्व कलश यात्रा निकालते श्रद्धालु - फोटो : mathura
आईआईटी रुड़की पांच सितंबर 2025 को अपना 25वां दीक्षांत समारोह आयोजित करने जा रहा है। इस अवसर पर कुल 2614 छात्रों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। इनमें 1267 स्नातक, 847 स्नातकोत्तर और 500 पीएचडी शोधार्थी शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि इनमें से 602 छात्राएं हैं।
विज्ञापन


समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह होंगे। वे एक चिकित्सक से राजनेता बने हैं और मधुमेह एवं अंतःस्रावविज्ञान में अपनी विशेषज्ञता के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने लगातार तीन बार उधमपुर संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है।
विज्ञापन




विशेष अतिथि के रूप में डॉ. निर्मलजीत सिंह कलसी, आईएएस (सेवानिवृत्त) रहेंगे। समारोह की अध्यक्षता अभिशासक परिषद अध्यक्ष डॉ. बीवीआर मोहन रेड्डी करेंगे। इसके अलावा विद्युत मंत्रालय के सचिव पंकज अग्रवाल पांच सितंबर को दूसरे सत्र में होने वाले पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को संस्थान के जेम्स थॉमसन भवन स्थित सीनेट हॉल में प्रेस कॉन्फ्रेंस में निदेशक प्रो. केके पंत, उपनिदेशक प्रो. उदय प्रताप सिंह और शैक्षणिक मामले कुलशासक प्रो. एनके नवानी ने विस्तार से जानकारी दी। निदेशक प्रो. पंत ने कहा कि दीक्षांत समारोह छात्रों की मेहनत और समर्पण का उत्सव है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और अन्य विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति छात्रों को प्रेरणा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed