{"_id":"5eeb42cc8dee0b51336e5e63","slug":"ignou-increased-date-of-assignment-submission","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने फिर बढ़ाई असाइनमेंट जमा कराने की तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने फिर बढ़ाई असाइनमेंट जमा कराने की तिथि
Thu, 18 Jun 2020 04:08 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 18 Jun 2020 04:08 PM IST
विज्ञापन
इग्नू
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, इग्नू ने जून टर्म एंड परीक्षा के लिए असाइनमेंट से लेकर परीक्षा फॉर्म भरने तक की तिथियां आगे बढ़ा दी हैं। इग्नू की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, परीक्षा फॉर्म, असाइनमेंट और प्रोजेक्ट/इंटर्नशिप/फील्ड जर्नल/शोध प्रबंध आदि को अब 30 जून तक सबमिट किया जा सकता है। इससे पहले इसकी अंतिम तिथि 15 जून थीं।
विज्ञापन
इग्नू पहले ही यह साफ कर चुका है कि असाइनमेंट जमा कराने का काम ऑनलाइन होगा। इसके लिए इग्नू की वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं। इससे पहले इग्नू ने अपनी वेबसाइट पर ओडीएल मोड के जरिये एकेडमिक सेशन जुलाई-2020 के लिए विभिन्न कोर्सेस में एडमिशन की घोषणा की है। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार 31 जुलाई या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
मुक्त विवि ने भी बढ़ाई तिथि
कोविड-19 महामारी के चलते उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन सत्रीय कार्य जमा करने की अंतिम तिथि 15 जून से बढ़ाकर पांच जुलाई कर दी है। विवि के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. राकेश रयाल ने कहा कि जिन छात्रों ने अभी तक असाइनमेंट जमा नहीं किए हैं, वह पांच जुलाई तक अपने अपने अध्ययन केंद्रों की मेल आईडी पर पीडीएफ फाइल बनाकर ई-मेल कर सकते हैं।
विज्ञापन