फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   IFS posts will increase in Uttarakhand Forest Department read more Update in hindi

Uttarakhand News: प्रदेश वन विभाग में बढ़ेंगे आईएफएस के पद, छह साल बाद होगा विभाग का कैडर रिव्यू

Mon, 12 Jun 2023 05:38 PM IST
रेनू सकलानी विनोद मुसान, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
विनोद मुसान, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 12 Jun 2023 05:38 PM IST
सार

उत्तराखंड वन विभाग में 69 आईएफएस अधिकारियों का कैडर है, जो केंद्र की स्वीकृति के बाद बढ़कर 75 हो जाएगा। इससे विभागीय कामकाज को सही तरीके से निपटाने में काफी हद तक मदद मिलेगी।

विज्ञापन
IFS posts will increase in Uttarakhand Forest Department read more Update in hindi
मीटिंग ( प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड वन विभाग में शीघ्र ही अधिकारियों की कमी दूर हो जाएगी। वन विभाग के प्रस्ताव पर उत्तराखंड शासन ने विभाग के कैडर रिव्यू की फाइल केंद्र सरकार को भेजी है। इसमें आईएफएस अधिकारियों के छह पद बढ़ाए जाने की अनुशंसा की गई है।

विज्ञापन

इनमें एक पद मुख्य वन संरक्षक (चीफ कंजरवेटर) और पांच पद उप वन संरक्षक (डीएफओ) के बढ़ाने का प्रस्ताव है। उत्तराखंड वन विभाग में 69 आईएफएस अधिकारियों का कैडर है, जो केंद्र की स्वीकृति के बाद बढ़कर 75 हो जाएगा। इससे विभागीय कामकाज को सही तरीके से निपटाने में काफी हद तक मदद मिलेगी।

विज्ञापन

इससे पहले वर्ष 2016 में उत्तराखंड वन विभाग का कैडर रिव्यू हुआ था। कैडर रिव्यू की यह प्रक्रिया हर पांच साल बाद दोहराई जाती है। इस हिसाब से वर्ष 2021 में रिव्यू होना चाहिए था, लेकिन कोविड के चलते ऐसा नहीं हो पाया। अब जाकर छह साल बाद दोबारा प्रक्रिया शुरू हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


10 आईएफएस अधिकारियोंं को भी होना है रिटायर्ड 

वर्तमान में उत्तराखंड वन विभाग आईएफएस अधिकारियों की कमी से जूझ रहा है। बीते वर्ष 2022 में 17 आईएफएस अधिकारी रिटायर हो चुके हैं, जबकि एक की सर्विस के दौरान मृत्यु हो गई थी। वहीं, चालू वर्ष में 10 आईएफएस अधिकारियोंं को भी रिटायर्ड होना है।

इनमें से पांच अधिकारी अप्रैल तक रिटायर हो चुके हैं, जबकि एक अधिकारी का रिटायरमेंट इसी माह है। ऐसे में कैडर रिव्यू के बाद यदि अफसरों की संख्या में वृद्धि के प्रस्ताव को केंद्र की मंजूरी मिलती है, तो वन महकमे को काफी हद तक राहत मिलेगी।

31 से 36 हो जाएंगे डीएफओ के पद
उत्तराखंड वन विभाग में मुख्य वन संरक्षक (चीफ कंजरवेटर) के 14 पद स्वीकृत हैं, जो कैडर रिव्यू के बाद 15 हो जाएंगे। इसी तरह से उप वन संरक्षक (डीएफओ) के 31 पद स्वीकृत हैं, जो कैडर रिव्यू के बाद 36 हो जाएंगे। प्रमुख वन संरक्षक अनूप मलिक ने कैडर रिव्यू का प्रस्ताव केंद्र को भेजने की पुष्टि की है।

ये भी पढ़ें...Kedarnath Avalanche: केदारघाटी के चोराबाड़ी क्षेत्र में फिर हुआ हिमस्खलन, एक सप्ताह में दूसरी घटना आई सामने

हर पांच साल बाद आईएफएस कैडर का रिव्यू किया जाता है। बीच में कोरोनाकाल के चलते प्रस्ताव भेजने में देरी हुई। प्रस्ताव की फाइल शासन के माध्यम से केंद्र सरकार को भेजी जा चुकी है। शीघ्र ही फैसला लिया जा सकता है। -बीपी गुप्ता, अपर प्रमुख मुख्य वन संरक्षक, प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed