फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   If you work in a private institution, make UAN ID

अगर प्राइवेट संस्थान में नौकरी करते हैं और पीएफ नहीं कटता तो बना लें ये आईडी

Wed, 29 Jan 2020 08:35 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 29 Jan 2020 08:35 PM IST
सार

  • ईपीएफओ ने यूएएन आईडी का विकल्प सभी के लिए खोला
  • किसी भी कंपनी में नौकरी करने वाले लोग बना सकते हैं आईडी
  • यूएएन के आधार पर खुलेगी पीएफ चुराने वाली कंपनियों की पोल

विज्ञापन
If you work in a private institution, make UAN ID
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अगर आप किसी भी प्राइवेट संस्थान में नौकरी करते हैं। आपका पीएफ (प्रोविडेंट फंड) नहीं कटता तो आपके लिए ईपीएफओ (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) ने एक विकल्प खोल दिया है। आप ईपीएफओ की वेबसाइट पर अपनी यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) बना सकते हैं।

विज्ञापन


मंगलवार को ईपीएफओ के कमिश्नर मनोज कुमार यादव ने मीडिया से बातचीत में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तमाम ऐसे प्रतिष्ठान हैं जहां कर्मचारी काम तो कर रहे हैं लेकिन दायरे में आने के बावजूद उनका पीएफ नहीं कट रहा है। कंपनियां उनका पीएफ चुरा रही हैं। ऐसी कंपनियों को पकड़ने के लिए यूएएन खोलने का विकल्प दिया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसके तहत कोई भी ऐसा कर्मचारी अपनी यूएएन आईडी बना सकता है जो कहीं नौकरी करता है। अगर उसका पीएफ कटता है तो भी वह इस आईडी को जेनरेट कर सकता है। अगर पीएफ नहीं कटता तो उस स्थिति में भी आईडी बनाई जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ईपीएफओ की ओर से कार्रवाई करना होगा आसान

इस विकल्प को खोलने से निश्चित तौर पर ऐसी कंपनियां चिह्नित हो जाएंगी, जिनमें पीएफ नहीं दिया जा रहा है। इसके बाद ईपीएफओ की ओर से कार्रवाई आसान हो जाएगी।

ऐसे बनाएं यूएएन नंबर

- सबसे पहले ईपीएफओ की वेबसाइट https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in पर जाएं।
- यहां डायरेक्ट यूएएन अलॉटमेंट बाय इंप्लाइज के विकल्प पर क्लिक करें।
- अब अपना मोबाइल नंबर, जो आधार से लिंक हो, को फीड करें।
- वन टाइम पासवर्ड आएगा। इसे फीड कर दें।
- अपनी नौकरी से जुड़ी सभी जानकारियां फीड करें।
- अपना आधार नंबर डालें। आपकी यूएएन आईडी तैयार हो जाएगी। इसे सहेजकर रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed