{"_id":"56ddc47f4f1c1b6c238b456f","slug":"if-you-don-t-vote-now-for-smart-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब न चूकिए, आप बना सकते हैं दून को स्मार्ट दून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब न चूकिए, आप बना सकते हैं दून को स्मार्ट दून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 07 Mar 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर दून में बनने वाली स्मार्ट सिटी पर आपने अभी तक अपनी राय नहीं दी है तो अमर उजाला आपको इसका प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने जा रहा है। अमर उजाला की टीमें शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर लोगों को वोटिंग के प्रति जागरूक करने में सहयोग कर रही है। साथ ही लोगों को वोटिंग में सहयोग भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
अमर उजाला की टीम ने सोमवार को टपकेश्वर महादेव मंदिर और गांधी पार्क में वोटिंग अभियान चलाया। लैपटॉप और स्मार्ट फोन से लैस अमर उजाला की टीम ने वोटिंग के इच्छुक लोगों से वोटिंग भी करवाई। पटेलनगर स्थित अमर उजाला कार्यालय के बाहर टीम नियमित तौर पर वोटिंग अभियान चला रही है।
विज्ञापन
वोटिंग के इच्छुक लोग अमर उजाला कार्यालय पटेलनगर में भी वोटिंग कर सकते हैं। यहां कार्यालय के बाहर वॉलिएंटर लोगों को प्रोजेक्ट के संबंध में जानकारी देने के साथ ही वोटिंग में सहयोग भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
आज यहां रहेगी टीम
मंगलवार को अमर उजाला की टीम गांधी पार्क, उत्तरांचल कॉलेज शिमला बाईपास, घंटाघर कांप्लेक्स में वोटिंग अभियान चलाएगी। अमर उजाला कार्यालय पटेलनगर के बाहर भी टीम वोटिंग अभियान चलाएगी।
अभियान से जुड़ने का मौका
स्मार्ट दून के अभियान में आप भी जुड़कर अपनी राय और वोट दे सकते हैं। अमर उजाला इसके लिए मंच उपलब्ध करा रहा है। किसी भी तरह की समस्या या जानकारी के लिए 7088689556 पर फोन कर सकते हैं। यदि आप अपने संस्थान में स्मार्ट दून को लेकर कोई कार्यक्रम आयोजित करना चाहते हैं तो अमर उजाला इसमें आपकी मदद करेगा।
कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार में पूरा सहयोग किया जाएगा। कॉलेज, दफ्तर और रेजीडेंशियल सोसाइटी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन कर स्मार्ट सिटी के संबंध में अपनी सामूहिक राय भी दे सकते हैं। किसी भी तरह की जानकारी के लिए 8392931298, 8445679865, 7088689556, 9719099307 और 9557361592 पर संपर्क किया जा सकता है।
इनमें से चुनना होगा एक विकल्प
विकल्प एक
जोन एक : 5722 एकड़, सहारनपुर रोड और हरिद्वार रोड के बीच में रेलवे स्टेशन, रेसकोर्स, विधान सभा, डिफेंस कालोनी, केदारपुरम, मोथरोवाला, अजबपुर, कारगी, ब्राह्मणवाला, बंजारावाला, आईएसबीटी के नजदीक के क्षेत्र।
विकल्प दो
जोन दो : 4409 एकड़, हरिद्वार रोड से घंटाघर होते हुए राजपुर रोड, केनाल रोड, सहस्रधारा रोड और रिंग रोड के बीच का पूरा क्षेत्र, डालनवाला, नेहरू कालोनी, जोगीवाला, धर्मपुर, केवल विहार, एस्लेहॉल, करनपुर, ईसी रोड, रायपुर और सुभाष रोड के नजदीक के क्षेत्र।
विकल्प तीन
जोन तीन : 3433 एकड़, राजपुर रोड, डाइवर्जन रोड, सप्लाई रोड, बिंदाल नदी और चकराता रोड के बीच का क्षेत्र जिसमें डोबालवाला, कालीदास रोड, दिलाराम बाजार, जाखन, कोलागढ़ रोड, किशनगर चौक के समीप का क्षेत्र शामिल है।
विकल्प चार
जोन चार : 3788 एकड़, टी स्टेट का 350 एकड़, चकराता रोड, सहारनुपर रोड और शिमला बाईपास रोड के बीच का क्षेत्र जिसमें घंटाघर, पलटन बाजार, खुड़बुड़ा, झंडा साहिब, लक्ष्मण रोड, इंदिरापुरम, जीएमएस रोड, मोहित नगर, बसंत विहार, राजेंद्र नगर, विजय पार्क, साईं लोक , माजरा आदि।
विकल्प पांच
ग्रीन फील्ड और रेट्रोफिटिंग-जोन चार में ही टी एस्टेट का 350 एकड़ क्षेत्र में ग्रीन फील्ड डेवलपमेंट का विकल्प भी दिया गया है। इसका मतलब है कि इस क्षेत्र में नया शहर भी बसाया जाएगा। ग्रीन फील्ड के विकास के साथ ही पहले के चार विकल्पों में से एक का चयन भी करना होगा।
विकल्प छह
रीडेवलपमेंट-रीडेवलपमेंट का विकल्प भी है। इसके साथ स्थल का विकल्प भी देना होगा।