{"_id":"68a9f3d5d29e13c231085d80","slug":"if-the-house-is-damaged-in-the-disaster-affected-areas-of-the-state-the-affected-people-will-get-assistance-of-rs-5-lakhs-dehradun-news-c-5-1-drn1044-771248-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: प्रदेश के आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में मकान क्षतिग्रस्त होने पर प्रभावितों को मिलेगी पांच लाख की सहायता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: प्रदेश के आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में मकान क्षतिग्रस्त होने पर प्रभावितों को मिलेगी पांच लाख की सहायता
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में मकान क्षतिग्रस्त होने पर प्रभावितों को मिलेगी पांच लाख की सहायता
सीएम धामी ने सहायता राशि तत्काल प्रभावितों को जारी करने के निर्देश दिए
आपदा में मृतकों के परिजनों को भी 5 लाख रुपए का मुआवजा तत्काल देने के निर्देश
स्याना चट्टी से पानी की निकासी जल्द से जल्द की जाए
थराली में बेहतरीन आपदा राहत एवं बचाव कार्य के लिए मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी चमोली की सराहना की
थराली,सैजी ( पौड़ी ) एवं धराली में आपदाओं के पैटर्न के अध्ययन के लिए विशेषज्ञों एवं वैज्ञानिकों की एक कमेटी गठित कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने शनिवार रात आपदा परिचालन केंद् में थराली ( चमोली ) आपदा राहत कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि क्षतिग्रस्त मकानों के लिए पांच लाख की सहायता राशि तत्काल प्रभावितों को जारी की जाए | इसके साथ ही उन्होंने मृतकों के परिजनों को भी पांच लाख की सहायता राशि तत्काल प्रदान करने के निर्देश दिए | मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि स्याना चट्टी से पानी की निकासी की व्यवस्था जल्द से जल्द की जाए | थराली में जो लोग बेघर हुए हैं तात्कालिक रूप से उनके लिए बेहतरीन व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही पुनर्वास का काम भी तेजी से किया जाए । प्रभावितों को राहत सामग्री और सभी आवश्यक सामान एक साथ दिया जाए । जिलाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि थराली आपदा प्रभावित क्षेत्र में बिजली, पानी, सड़क नेटवर्क सहित सभी मूलभूत जरूरत को जल्द से जल्द बाहल किया जाए | प्रभावितों को बांटी जाने वाली राशन सहित सभी प्रकार की राहत सामग्री की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए |
थराली आपदा के दौरान जिलाधिकारी चमोली के तत्काल मौके पर पहुंचने, प्रभावितों को तत्परता से राहत पहुंचाने एवं बेहतरीन प्रबंधन के लिए मुख्यमंत्री ने कहा, अन्य आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में भी इसी तरह प्रभावी समन्वय के साथ राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किए जाने चाहिए | मुख्यमंत्री ने थराली आपदा में प्रभावी राहत एवं बचाव कार्यों के लिए एसडीआरएफ व एनडीआरएफ के काम को भी सराहा। मुख्यमंत्री ने राज्य में अगले दो दिन ऑरेंज अलर्ट के दृष्टिगत सभी जिलाधिकारियों को तैयारी पूरी रखने व आपदा प्रबंधन सामग्री उपकरण आदि संवेदनशील स्थानों पर रखने के निर्देश दिए |
विज्ञापन
-----
अध्ययन के लिए कमेटी गठित कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश
देहरादून। मुख्यमंत्री ने थराली,सैजी ( पौड़ी ) एवं धराली आपदाओं के पैटर्न के अध्ययन के लिए विभिन्न प्रतिष्ठित एजेंसियों के विशेषज्ञों एवं वैज्ञानिकों की एक कमेटी गठित कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं |
बैठक में मुख्य सचिव सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे ।