फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   If the foul smell of the plant is not stopped, the company's tender will be canceled: Mayor

प्लांट से दुर्गंध नहीं रूकी तो कंपनी का टेंडर होगा निरस्त: सुनील गामा

Thu, 29 Aug 2019 01:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
If the foul smell of the plant is not stopped, the company's tender will be canceled: Mayor
शीशमबाड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनजमेंट प्लांट के निरीक्षण के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते मेयर स - फोटो : VIKAS NAGAR
लोगों की शिकायत पर नगर निगम के मेयर सुनील उनियाल गामा ने बुधवार को शीशमाबाड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनजमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनी। कहा कि प्लांट से उठने वाली दुर्गंध पर रोक लगाने के लिए इन दिनों एक एंजाइम पर टेस्टिंग कार्य चल रहा है। जिसका रिजल्ट एक से दो दिन के भीतर आ जाएगा। इसके बाद भी यदि दुर्गंध पर रोक नहीं लगती तो संबंधित कार्यदायी संस्था को अंतिम नोटिस जारी किया जाएगा। जिसके बाद कंपनी के टेंडर को निरस्त कर दिया जाएगा। आबादी क्षेत्र से दूर भी वेस्ट मैनजमेंट प्लांट के लिए जमीन तलाश के विकल्प पर काम चल रहा है।
विज्ञापन

सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर ने कहा कि दुर्गंध से आसपास के लोगों का घरों में रहना तक मुश्किल हो गया है। लोगों में सांस संबंधित शिकायत बढ़ रही है। कहा कि यदि दुर्गंध पर रोक नहीं लगती तो वह खुद भी लोगों के साथ प्लांट के विरोध में तालाबंदी कर धरने पर बैठने से गुरेज नहीं करेंगे। स्थानीय लोगों ने कहा कि प्लांट से न सिर्फ वायु प्रदूषण हो रहा है। बल्कि भूमिगत जल पर भी असर पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि दुर्गंध की वजह से अब उनके घरों पर मेहमान भी आने से कतराने लगे हैं। इस अवसर पर नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय, प्लांट हैड मोहित सिंह, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके सिंह, एसडीएम कौस्तुभ मिश्र, सुखदेव फरस्वाण, राहुल पुंडीर, पूर्व प्रधान भगत सिंह राठौर, अनिल चैतन्य गौड़, अनिल नौटियाल, सुखदेव फरस्वाण, राहुल पुंडीर, रविंद्र रमोला, राजेंद्र प्रसाद, शूरवीर सिंह चौहान, रविंद्र भट्ट, विनोद पाल, मंजू नेगी, शराफत अली, सुरेंद्र गुंसाई, मीनाक्षी देवी, रीता केसी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed