Dehradun: महापंचायत के आह्वान के बाद पुलिस महकमा सतर्क, SSP ने कहा- माहौल बिगाड़ा तो दर्ज होगा NSA में मुकदमा
एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने कहा कि कोई भी अगर कानून के साथ खेलता है और माहौल बिगाड़ता है तो उसके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। मुस्लिम सेवा संगठन की ओर से 18 जून को देहरादून में महापंचायत का आह्वान किया है। संगठन अपनी बात पर अडिग नजर आ रहा है। जबकि, पुरोला में महापंचायत की अनुमति नहीं दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Dehradun: महापंचायत के आह्वान के बाद पुलिस महकमा सतर्क, एसएसपी ने कहा- माहौल बिगाड़ा तो दर्ज होगा एनएसए में मुकदमा
समुदाय विशेष की महापंचायत के आह्वान के बाद पुलिस महकमा सतर्क हो गया है। एसएसपी ने कहा कि यदि किसी ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो संबंधित के खिलाफ एनएसए यानी राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने दोनों समुदायों के लोगों को चेतावनी दी कि कानून हाथ में लिया तो पुलिस सख्ती से निपटेगी।
गौरतलब है कि पुरोला उत्तरकाशी में चल रहे घटनाक्रम के बीच मुस्लिम सेवा संगठन की ओर से 18 जून को देहरादून में महापंचायत का आह्वान किया है। संगठन अपनी बात पर अडिग नजर आ रहा है। जबकि, पुरोला में महापंचायत की अनुमति नहीं दी गई है। ऐसे में एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने कहा कि कोई भी अगर कानून के साथ खेलता है और माहौल बिगाड़ता है तो उसके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।
एसएसपी ने बताया कि मुस्लिम समुदाय की ओर से बुधवार को भानियावाला डोईवाला में भी महापंचायत प्रस्तावित थी। लेकिन, पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने संबंधित आयोजकों से बात की गई। उन्हें चेतावनी देकर नियम कायदों को बताया गया। इसके बाद आयोजकों ने इस महापंचायत को रद्द कर दिया है।