नौ IAS के तबादले, दून समेत 5 जिलों के डीएम बदले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड सरकार ने देहरादून समेत पांच जिलों के जिला मजिस्ट्रेट समेत नौ आईएएस का तबादला आदेश जारी कर दिया। रविनाथ रमन देहरादून के नए डीएम होंगे। रमन की देहरादून में बतौर जिला मजिस्ट्रेट यह दूसरी पारी होगी।
रविनाथ रमन 2004 बैच के आईएएस हैं। वह बहुगुणा सरकार में करीब आठ महीने दून के डीएम रहे थे। डीएम दून चंद्रेश यादव को रमन के स्थान पर शासन में अपर सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति के पद पर भेजा है।
शासन में तैनात अपर सचिव पीडब्ल्यूडी अरविंद सिंह ह्यांकि नए डीजी सूचना व अपर सचिव सूचना बनाए गए हैं। यह जिम्मेदारी अभी तक रविनाथ रमन के ही पास थी। ढाई साल से डीएम चमोली के रूप में तैनात 2005 बैच के आईएएस एस मुरूगेशन को हरिद्वार अर्द्धकुंभ-2016 के लिए मेला मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। मेला मजिस्ट्रेट के साथ ही हरिद्वार विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष का चार्ज भी मुरूगेशन के पास रहेगा।
आगे देखिए, कौन कहां पहुंचा
मुरूगेशन के स्थान पर अशोक कुमार को डीएम चमोली बनाया है। कुमार अभी तक शासन में अपर सचिव उच्च शिक्षा के पद पर तैनात थे। पिथौरागढ़ के डीएम हरीश चंद्र सेमवाल को हरिद्वार का डीएम नियुक्त किया है।
वह हरिद्वार में पहले भी मुख्य विकास अधिकारी व अन्य पदों पर रह चुके हैं। सेमवाल के स्थान पर सुशील कुमार को जिलाधिकारी पिथौरागढ़ के पद पर भेजा है। सुशील अभी तक शासन में अपर सचिव के साथ ही गन्ना व श्रम आयुक्त और समाज कल्याण विभाग के निदेशक भी थे।
शासन में तैनात अपर सचिव इंदुधर बौड़ाई को उत्तरकाशी का जिलाधिकारी बनाया है। बौड़ाई शासन में ग्राम्य विकास का काम संभाल रहे थे। उत्तरकाशी के डीएम सी रविशंकर अब जीएमवीएन के नए एमडी होंगे।
जीएमवीएन के प्रभारी एमडी पीसीएस अफसर आनंद श्रीवास्तव को हटाकर गन्ना व चीनी आयुक्त के साथ ही श्रमायुक्त के पद पर भेजा है। इसके अलावा एक पीसीएस अफसर का भी तबादला आदेश किया गया है।