{"_id":"bf28e26bf02a6b24cb8bcd2f6ce792a0","slug":"ias-shatrughansinha-back-to-uttarakhand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरिष्ठ नौकरशाह शत्रुघ्न सिंह की 'घर' वापसी तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरिष्ठ नौकरशाह शत्रुघ्न सिंह की 'घर' वापसी तय
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 24 Sep 2015 09:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरिष्ठ नौकरशाह शत्रुघ्न सिंह जल्द ही उत्तराखंड वापसी करेंगे। विगत दिवस ही केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने उन्हें कार्यमुक्त करने के आदेश मूल प्रशानिक विभाग एमएसएमई को भेज दिए है।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि एक अक्टूबर या फिर पहले नवरात्रे के दिन शत्रुघ्न सिंह प्रदेश में ज्वाइनिंग देंगे। यह माना जा रहा है कि राकेश शर्मा के रिटायरमेंट के बाद शत्रुघ्न सिंह ही प्रदेश के नए मुख्य सचिव होंगे। शत्रुघ्न सिंह उत्तराखंड कैडर के 1983 बैच के आईएएस अधिकारी है। वह पिछले करीब पांच साल से केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर है।
विज्ञापन
वह यूपीए सरकार में प्रधानमंत्री के संयुक्त व अपर सचिव दोनों पदों पर रह चुकेहै। राज्य में भी वह खंडूड़ी सरकार में मुख्यमंत्री के सचिव थे। चार दिन पहले केंद्रीय कैबिनेट की एसीसी की मंजूरी मिलते ही मंगलवार को डीओपीटी (डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग) ने कार्यमुक्त करने का आदेश शत्रुघ्न सिंह की तैनाती वाले मंत्रालय एमएसएमई को भेज दिया है।
विज्ञापन
उनका आना इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इस समय मुख्य सचिव राकेश शर्मा के बाद राज्य में शत्रुघ्न सिंह ही राज्य में सबसे वरिष्ठ होंगे। मुख्य सचिव राकेश शर्मा 1981 बैच के अकेले अफसर है, उनका रिटायरमेंट अक्टूबर में होगा। हालांकि सेवा विस्तार की चर्चा भी चल रही है।
इसके बाद राज्य में 1982 बैच का कोई अफसर नहीं और 1983 बैच में सबसे वरिष्ठ अंजली प्रसाद जिनेवा में प्रतिनियुक्ति पर है, दूसरे नंबर पर शत्रुघ्न सिंह है। बाकी चार अफसर जूनियर है। इसलिए शत्रुघ्न सिंह का मुख्य सचिव बनने का रास्ता पूरी तरह साफ नजर आ रहा है।
डीओपीटी ने मेरी रिलीविंग के आदेश जारी कर दिए है, लेकिन अभी मुझे यह तय करना है कि उत्तराखंड में ज्वाइनिंग की कौन सी तारीख हो। यह सच है कि मैं अपने होम कैडर उत्तराखंड में वापसी कर रहा हूं।
- शत्रुघ्न सिंह, केंद्र में तैनात अपर सचिव