{"_id":"62b3511dcd095302836cde19","slug":"ias-ramvilas-yadav-suspended-uttarakhand-government-took-action-for-not-cooperating-in-investigation-of-disproportionate-assets-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"IAS Ramvilas Yadav Suspended: आईएएस रामविलास यादव निलंबित, आय से अधिक संपत्ति के मामले की जांच में सहयोग न करने पर शासन ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IAS Ramvilas Yadav Suspended: आईएएस रामविलास यादव निलंबित, आय से अधिक संपत्ति के मामले की जांच में सहयोग न करने पर शासन ने की कार्रवाई
Wed, 22 Jun 2022 10:58 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 22 Jun 2022 10:58 PM IST
सार
आईएएस अधिकारी राम विलास यादव पर निलंबन की कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ सीएम का कड़ा संदेश माना जा रहा है। मुख्यमंत्री के कड़े निर्देश के बाद शासन ने निलंबन आदेश जारी किया।
विज्ञापन
आईएएस राम विलास यादव निलंबित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस जांच में सहयोग न करने पर आईएएस अधिकारी डॉ. राम विलास यादव को निलंबित कर दिया गया है। उद्यान विभाग में अपर सचिव पद पर तैनात यादव के खिलाफ यह कार्रवाई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर की गई है।
विज्ञापन
शासन ने यादव पर लगे आरोपों को बेहद गंभीर माना है। आदेश में कहा गया है कि यादव पर लगे आरोप इतने गंभीर हैं कि उनके स्थापित हो जाने की दशा में उन्हें बड़ा दंड दिया जा सकता है। संयुक्त सचिव कार्मिक एवं सतर्कता श्याम सिंह चौहान ने डॉ. यादव के निलंबन आदेश जारी किए। उन्हें कार्मिक एवं सतर्कता कार्यालय में संबद्ध (अटैच) कर दिया गया। निलंबन अवधि के दौरान यादव जीवन निर्वाह भत्ता अन्य मान्य भत्ते दिए जाएंगे। भत्तों का भुगतान उसी दशा में होगा जब वह यह प्रमाण पत्र देंगे कि निलंबन काल में वह किसी अन्य सेवा, व्यापार या व्यवसाय में नहीं हैं। वहीं दूसरी ओर राज्यपाल ने शासन को डॉ. यादव के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
भ्रष्टाचार को लेकर सीएम का कड़ा संदेश
आईएएस अधिकारी राम विलास यादव पर निलंबन की कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ सीएम का कड़ा संदेश माना जा रहा है। मुख्यमंत्री के कड़े निर्देश के बाद शासन ने निलंबन आदेश जारी किया। मुख्यमंत्री कह चुके हैं कि भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन