फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ias arti sanitation campaign successful.

दून की बेटी ने दिलाई खुले में शौच से मुक्ति

Sun, 07 Jun 2015 05:51 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 07 Jun 2015 05:51 PM IST
विज्ञापन
ias arti sanitation campaign successful.

देहरादून की बेटी आईएएस आरती डोगरा ने राजस्थान में परचम बुलंद किया है। खुले में शौच से मुक्ति का अभियान ‘बंको बीकाणो’ हिट रहा।

विज्ञापन


इस अभियान को पंजाब, मध्यप्रदेश समेत अन्य स्थानों पर सराहा गया। शुक्रवार को आईएएस अकादमी मसूरी में आरती डोगरा ने अपने अभियानों का प्रस्तुतिकरण दिया।

आईएएस अकादमी में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में आरती डोगरा ने वर्ष 2014 बैच के 180 अधिकारियों को अपने प्रशासनिक अनुभवों की जानकारी दी। इन अधिकारियों को अगले सप्ताह विभिन्न राज्यों में पदस्थापित होना है। डोगरा ने बताया कि जब वह बीकानेर में डीएम थीं तो उन्होंने अप्रैल, 2013 में ‘बंको बीकाणो’ अभियान की शुरूआत की थी।

अभियान के तहत गांव-गांव जाकर ग्रामीणों को खुले में शौच न करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अभियान के तहत 196 ग्राम पंचायतों का सत्यापन किया गया। उन्होंने बताया कि ‘बंको बीकाणो’ अभियान के दौरान बीकानेर देश का पहला ऐसा जिला बना, जहां पक्के शौचालयों की मानीटरिंग ‘आउट कम ट्रैकर सॉफ्टवेयर’ के माध्यम से मोबाइल द्वारा की जाती है।
विज्ञापन


डोगरा दूसरे प्रांतों के अफसरों को भी इस अभियान का प्रजेंटेशन दे चुकी हैं। देश के 18 राज्यों के प्रतिनिधिमंडल ने अभियान का अध्ययन किया। ब्रिटेन, थाइलैंड, यूएसए, बांग्लादेश, भूटान, नेपाल आदि देशों के प्रतिनिधियों ने बीकानेर आकर अभियान की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


डोगरा वर्तमान में जोधपुर विद्युत वितरण निगम में महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। डोगरा का ‘मिशन अगेंस्ट एनीमिया’ और ‘डॉक्टर्स फॉर डॉटर्स’ अभियान को भी राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed