जेल में भी कहूंगा साईं भगवान नहीं: शंकराचार्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा कि उन्हें जेल भी हो जाती है तो भ्ाी यही कहेंगे की साईं भगवान नहीं हैं। 28 जून को साईं को भगवान न मानने के बयान के मामले में शंकराचार्य के खिलाफ शिरडी ट्रस्ट की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है। गुरुवार को कनखल स्थित शंकराचार्य मठ में स्वामी स्वरूपानंद ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह केस दर्ज होने के बाद न तो तारीख में जाएंगे और न ही इससे जुड़े किसी मामले में कोर्ट जाएंगे।
उन्होंने कहा कि हैदराबाद निवासी रमनानंद ने शास्त्रार्थ की चुनौती दी थी। हमने अपना प्रतिनिधि भेजा तो उसे हनुमाननगर में कमरे में बंद कर दिया गया। चारों ओर पुलिस को बैठा दिया गया है। उसे आगे नहीं जाने दिया जा रहा है।
शिरडी में सभी साईं भक्त नहीं, सनातन धर्म वाले भी
शंकराचार्य ने कहा कि शिरड़ी में सभी साईं के भक्त नहीं रहते हैं। सनातन धर्म के लोग भी शिरड़ी में विराजमान है।
हमारे ऊपर ही मुकदमा क्यों?
शंकराचार्य ने साईं ट्रस्ट द्वारा किए गए मुकदमे में सवाल उठाते हुए कहा हि पूरे प्रकरण में मुझ पर ही निशाना साधा जा रहा है, जबकि 24 अगस्त को उज्जैन में हुई धर्म संसद में साईं को भगवान न मानने का प्रस्ताव जब पारित किया गया तो चारों पीठ के शंकराचार्यों के प्रतिनिधि, 13 अखाड़ों के महामंडलेश्वर, काशी विद्या परिषद से जुडे़ लोगों समेत कई साधु संत मौजूद थे। उन्होंने कहा कि हम अकेले नहीं है हमारे साथ पूरा हिंदू समाज है।
Published By: Vivek Singh