{"_id":"663fab972f7cd5b7e5452cd9348ef52a","slug":"i-want-benten-rakhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुझे बेनटेन वाली राखी चाहिए..!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुझे बेनटेन वाली राखी चाहिए..!
ऋषिकेश/ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2013 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाई-बहनों के पवित्र रिश्ते का प्रतीक रक्षाबंधन के लिए तीर्थनगरी ऋषिकेश में बाजार सजने लगे हैं। पर्व के लिए खासतौर से सजी दुकानों में बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों की पसंद के हिसाब से राखियां उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
त्योहार के दृष्टिगत बहनें दूर रह रहे भाइयों के लिए राखियां खरीदकर उन्हें सौगात भेज रही हैं। नगर के रेलवे रोड, मुखर्जी मार्ग, तिलक रोड, त्रिवेणीघाट आदि बाजारों में रक्षाबंधन पर्व के लिए विभिन्न प्रकार की राखियों से दुकानें सजी हुई हैं।
विज्ञापन
भाई की कलाई में बांधिए प्यार का तोहफा
विज्ञापन
हर प्रकार की वैराइटी की राखियां उपलब्ध
इनमें आयु वर्ग के हिसाब से हर प्रकार की वैराइटी की राखियां उपलब्ध हैं। पर्व के दृष्टिगत नगर में बहनों ने करीब डेढ़ सप्ताह पहले ही राखियों की खरीददारी शुरू कर दी है।
खासकर वह शहर से दूर रह रह भाइयों की कलाई सजाने के लिए राखियां भेज रही हैं। उधर, रक्षाबंधन के लिए शहर के मिष्ठान भंडार भी तैयारियों में जुट गए हैं। पर्व के लिए विभिन्न प्रकार की मिठाइयां तैयार की जा रही हैं।
बच्चों को लुभाएंगी चाइनीज राखियां
इस बार भी बच्चों को लुभाने के लिए चाइनीज राखियां बाजारों में उपलब्ध हैं। साथ ही टीवी चैनलों पर प्रसारित होने वाले कार्टूनों पर आधारित राखियों की भी खासी भरमार है।
प्यार ही नहीं बहनों को चाहिए शुद्धता का 'हॉलमार्क'
त्रिवेणीघाट रोड निवासी व्यापारी गजेंद्र बर्तवाल ने बताया कि बच्चों के लिए चाइनीज राखियों के साथ डोरीमोन, टॉम एंड जैरी, टैडी वियर, वेनटेन आदि पर आधारित राखियां चलन में हैं।
चाइनीज राखियां बच्चों को पसंद
नई लांच हुई चाइनीज राखियां बच्चों को पसंद आएंगी। उन्होंने बताया कि वयस्कों के लिए ब्रेसलेट, कंपास, रुद्राक्ष आदि लगी राखियों की वैराइटी उपलब्ध हैं।