फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   hydroelectric projects 10 will be decided in PMO Adviser to PMO heard state side

Uttarakhand: पीएमओ में तय होगा 10 जल विद्युत परियोजनाओं का भाग्य, प्रधानमंत्री कार्यालय में बुलाई जाएगी बैठक

Fri, 07 Oct 2022 01:40 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 07 Oct 2022 01:40 PM IST
सार

पिछले दिनों प्रधानमंत्री कार्यालय के सलाहकार तरुण कपूर ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक ली तो उसमें सचिव ऊर्जा आर मीनाक्षी सुंदरम ने राज्य सरकार का पक्ष उनके सामने रखा।10 जल विद्युत परियोजनाओं को केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय और ऊर्जा मंत्रालय से हरी झंडी मिल चुकी है, लेकिन जल शक्ति मंत्रालय ने इनके लिए अभी तक हामी भरी है।

विज्ञापन
hydroelectric projects 10 will be decided in PMO Adviser to PMO heard state side
मीटिंग ( प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलकनंदा नदी पर प्रस्तावित राज्य की 10 जल विद्युत परियोजनाओं का भाग्य प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में तय होगा। राज्य सरकार के अनुरोध पर पीएमओ बैठक आयोजित करेगा। पिछले दिनों वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई एक बैठक पीएमओ के सलाहकार ने राज्य सरकार का पक्ष सुना। उन्होंने जल्द एक संयुक्त बैठक आयोजित करने का आश्वासन दिया है। 

विज्ञापन


बता दें कि, 10 जल विद्युत परियोजनाओं को केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय और ऊर्जा मंत्रालय से हरी झंडी मिल चुकी है, लेकिन जल शक्ति मंत्रालय ने इनके लिए अभी तक हामी भरी है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से इस मुद्दे पर वार्ता भी की थी।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, जल शक्ति मंत्रालय की स्वीकृति न मिलने से परियोजनाएं लटकी हैं। पिछले दिनों प्रधानमंत्री कार्यालय के सलाहकार तरुण कपूर ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक ली तो उसमें सचिव ऊर्जा आर मीनाक्षी सुंदरम ने राज्य सरकार का पक्ष उनके सामने रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Bobby Kataria: दिल्ली से अपने साथ 11 वकीलों को लेकर पहुंचा यूट्यूबर, सीजेएम कोर्ट में किया सरेंडर, मिली जमानत


सुंदरम के मुताबिक, पीएमओ सलाहकार कपूर ने आश्वस्त किया है कि जल विद्युत परियोजनाओं के संबंध में प्रधानमंत्री कार्यालय जल्द बैठक आयोजित करेगा। इस बैठक में वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय और जल शक्ति मंत्रालय के प्रतिनिधि भी उपस्थित होंगे। सभी पक्षों से चर्चा के बाद जल विद्युत परियोजनाओं के बारे में निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed