फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   hydro electric project of uttarakhand.

उत्तराखंडः जल विद्युत परियोजनाओं के लिए खुला रास्ता

Thu, 28 Jan 2016 10:51 AM IST
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 28 Jan 2016 10:51 AM IST
विज्ञापन
hydro electric project of uttarakhand.

उत्तराखंड में जल विद्युत परियोजनाएं लगाने के लिए रास्ता साफ हो गया है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने 24 जल विद्युत परियोजनाओं को छोड़कर बाकी स्थानों पर परियोजनाएं शुरू करने की हरी झंडी दे दी है।

विज्ञापन


परियोजनाएं लगाने वाली कंपनियां अब मंत्रालय के अधीन क्षेत्रीय कार्यालय में प्रस्ताव दे सकती हैं। प्रदेश में जल विद्युत परियोजनाओं के प्रस्तावों पर रोक होने के कारण कई कंपनियों के हिमाचल व अन्य प्रदेशों में शिफ्ट होने की संभावना बन रही थी।
विज्ञापन


भारतीय वन्य जीव संस्थान ने वर्ष 2013 में रिपोर्ट दी थी कि प्रदेश की 24 विद्युत परियोजनाएं इको सिस्टम बिगाड़ रही हैं। इससे वन्य जीवों को दिक्कत हो रही है। इस आधार पर प्रदेश में जल विद्युत परियोजनाएं लगाने पर रोक लगा दी थी। मामला सुप्रीम कोर्ट के विचाराधीन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के क्षेत्रीय कार्यालय में तकरीबन आधा दर्जन जल विद्युत परियोजनाओं का प्रस्ताव वन भूमि हस्तांतरण के संबंध में दाखिल किए गए थे, लेकिन इन पर विचार नहीं किया गया।

क्षेत्रीय कार्यालय में प्रस्ताव लटके होने के कारण कई कंपनियों ने हिमाचल व दूसरे प्रदेश जाने का मन बना लिया था। केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के क्षेत्रीय कार्यालय प्रमुख एवं अपर प्रमुख वन संरक्षक अजय कुमार ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने 24 जल विद्युत परियोजनाओं को छोड़कर बाकी के संबंध में निर्देश दे दिए हैं।

अब परियोजनाओं को मंजूरी मिलेगी। उन्होंने बताया कि कंपनियां परियोजनाओं के अपने प्रोजेक्ट कार्यालय में दे सकती हैं। उन पर विचार किया जाएगा।

ये हो रहा था नुकसान
भारतीय वन्य जीव संस्थान ने अपने शोध रिपोर्ट में भागीरथी और अलकनंदा बेसिन में चल रहे 24 जल विद्युत परियोजनाओं के प्रोजेक्ट को वन्य जीव, जल चरों के लिए नुकसानदेह बताया था।


इसमें कहा गया था कि जठगंगा, जालंधरीगाड, सियानगाड, बालगंगा, ककरोगाड, खिरोंगगंगा, धौलीगंगा, ऋषि गंगा आदि स्थानों पर चल रहे प्रोजेक्ट से न सुधर पाने वाला नुकसान हो रहा है। इससे जीव-जंतु और वनस्पतियां (फ्लोरा एंड फॉना) बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed