{"_id":"68442bf7fa740cbf320ebf33","slug":"husband-wife-fight-women-tried-to-jump-from-the-fourth-floor-but-was-barely-saved-rishikesh-news-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishieksh: पति से हुआ झगड़ा तो महिला ने की चौथी मंजिल से कूदने की कोशिश, लटकी रही देर तक, बमुश्किल बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishieksh: पति से हुआ झगड़ा तो महिला ने की चौथी मंजिल से कूदने की कोशिश, लटकी रही देर तक, बमुश्किल बची जान
Sat, 07 Jun 2025 06:21 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 07 Jun 2025 06:21 PM IST
सार
पत्नी ने फ्लैट की बालकनी से कूदने का प्रयास किया, लेकिन पति ने पत्नी के दोनों हाथ पकड़कर कूदने से बचा लिया।
विज्ञापन
पति से हुआ झगड़ा तोप त्नी ने चौथी मंजिल से कूदने की कोशिश
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पति से झगड़ा होने पर एक महिला ने चौथी मंजिल की बालकनी से कूदने का प्रयास किया। जिससे वह बालकनी पर लटक गई। पति और अन्य परिजनों ने उसे कड़ी मशक्कत के बाद गिरने से बचा लिया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
घटना ऋषिकेश शहर के आमबाग विस्थापित क्षेत्र की है। वीडियो 15 से 16 दिन पुराना बताया जा रहा है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि क्षेत्र में बनी कॉलोनी में फ्लैट की चौथी मंजिल पर रह रहे परिवार में दंपती के बीच विवाद हो गया था। जिस पर पत्नी ने फ्लैट की बालकनी से कूदने का प्रयास किया। लेकिन पति ने पत्नी के दोनों हाथ पकड़कर कूदने से बचा लिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...हाईवे पर हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग: केदारनाथ धाम के लिए भरी थी उड़ान, सूझबूझ से बची यात्रियों की जान
विज्ञापन
मामला दिन का होने के कारण पूरी कॉलोनी में हड़कंप मंच गया। परिजनों ने महिला को ऊपर खींच कर किसी तरह बचा लिया। इस बीच किसी ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना में किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है।