मंदिर में दर्शन करने आए थे दंपत्ति, हुआ कुछ ऐसा कि पति ने धारदार हथियार से किया पत्नी पर वार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिर में मौजूद लोगों व जल पुलिस ने आरोपी से बड़ियाठ छीन लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार नैनीउडिया, गुरना निवासी बलदेव सिंह बृहस्पतिवार की सुबह अपनी पत्नी के साथ बागनाथ मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचा था। मंदिर दर्शन के दौरान ही पति-पत्नी का किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
मंदिर परिसर में ही पत्नी को पीटने लगा पति
बलदेव सिंह मंदिर परिसर में ही पत्नी को पीटने लगा। विवाद बढ़ने पर पति ने झोले में रखी बड़ियाठ निकाल और मारने का प्रयास करने लगा।
आस-पास खड़े लोगों ने बीच बचाव किया तथा पास ही मौजूद जल पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौका पाकर आरोपी से बड़ियाठ छीन ली। बाद में कोतवाली पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया।
कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि आरोपी बलदेव सिंह सेना में जम्मू कश्मीर में तैनात है तथा इन दिनों छुट्टी पर घर आया हुआ है। दोनों की शादी इसी साल मई में हुई है। पुलिस ने महिला को मायके पक्ष को सौंप दिया है।