फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   husband molest wife for talaq and halala

पहले झूठ बोलकर किया निकाह, अब तलाक और हलाला के लिए मजबूर कर रहा शौहर

Thu, 18 Oct 2018 10:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Thu, 18 Oct 2018 10:31 AM IST
विज्ञापन
husband molest wife for talaq and halala

सितारगंज क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति पर उसे तलाक और फिर हलाला के लिए मजबूर करने का आरोप लगाकर एसएसपी को तहरीर सौंपी है। महिला के अनुसार, पति समेत अन्य ससुराली दहेज के लिए उसका उत्पीड़न करते हैं जिस कारण उसने पूर्व में ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा भी दर्ज कराया है।

विज्ञापन


एसएसपी कृष्ण कुमार वीके को सौंपी तहरीर में सितारगंज क्षेत्र की महिला का कहना है कि वर्ष 2016 में उसका विवाह नानकमत्ता निवासी युवक के साथ हुआ था। विवाह के बाद उसे पता चला कि उसकी पूर्व पत्नी का निधन हो चुका है जबकि शादी से पहले उसे युवक के अविवाहित होने की बात बताई थी।
विज्ञापन


महिला के अनुसार, शादी के बाद से ही उसका पति और अन्य ससुराली उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे, जिससे आजिज आकर उसने पति समेत अन्य ससुरालियों के खिलाफ जुलाई में थाना सितारगंज में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति का कहना है कि पहले वह उससे तलाक ले और फिर हलाला करे

आरोप है कि मुकदमा दर्ज करने के बाद ससुराली उसे बहला फुसलाकर अपने घर वापस ले गए और मुकदमा खत्म करने के लिए उसके द्वारा कोर्ट में दिये गये 164 के बयान को अपने पक्ष में करवा लिया।

बयान दर्ज होने के बाद पति ने उसके साथ फिर मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पति का कहना है कि पहले वह उससे तलाक ले और फिर हलाला करे, इसके बाद ही वह उससे दोबारा शादी करेगा। ऐसा ना करने पर पति ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। एसएसपी ने संबंधित थाना पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed