फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Husband Horiale planning for killed First wife  after his second marriage

तलाक दिए बिना रचाई दूसरी शादी, फिर पत्नी और सास संग मिलकर रच डाली खौफनाक साजिश

Fri, 30 Nov 2018 08:22 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 30 Nov 2018 08:22 AM IST
विज्ञापन
Husband Horiale planning for killed First wife  after his second marriage

हरिद्वार के टांडा भागमल में एक व्यक्ति ने पहली पत्नी को तलाक दिए बिना ही दूसरी शादी रचा ली। इतना ही नहीं बाद में दूसरी पत्नी और सास के साथ मिलकर पहली पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया।

विज्ञापन


मामले में एसीजेएम कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के टांडा भागमल निवासी विवाहिता बबली ने एसीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि उनकी शादी लगभग 21 साल पहले बाला उर्फ पल्ला पुत्र प्रीतम के साथ हुई थी।
विज्ञापन


इस बीच दोनों के चार बच्चे भी हुए। उनका कहना है कि पति ने उसे तलाक दिए बिना ही एक अप्रैल 2017 को दूसरी शादी रचा ली। इसकी जानकारी उसे आठ अगस्त 2018 को हुई तो उसने पति से जानकारी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इस पर उसने दूसरी पत्नी मीना और उसकी मां कमलेश के साथ मिलकर उस पर हमला बोल दिया। साथ ही मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। 

ग्रामीणों को देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। आरोप है कि महिला ने घटना की तहरीर भिक्कमपुर चौकी पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

अब कोर्ट ने महिला के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश कोतवाली पुलिस को दिए हैं। कोतवाल अमरचंद शर्मा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर बाला उर्फ पल्ला पुत्र प्रीतम, मीना पुत्री राजकुमार, कमलेश पत्नी राजकुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed