फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Husband Electrocuted and Brutally Beat Pregnant wife after gender test revealed girl child Dehradun news

Uttarakhand: गर्भवती पत्नी का कराया भ्रूण लिंग परीक्षण, बेटी होने पर ढाया कहर, करंट लगाया, क्रूरता की हदें पार

Thu, 11 Jun 2026 09:20 AM IST
Renu Saklani जितेंद्र जोशी, संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर (देहरादून)
जितेंद्र जोशी, संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर (देहरादून) Published by: Renu Saklani Updated Thu, 11 Jun 2026 09:20 AM IST
सार

देहरादून के सहसपुर क्षेत्र में गर्भवती महिला के साथ हुई क्रूरता ने सभी को झकझोर दिया।पति ने पत्नी को हरियाणा के पानीपत ले जाकर अवैध लिंग परीक्षण कराया और गर्भ में बेटी होने की जानकारी मिलने के बाद उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया। 

विज्ञापन
Husband Electrocuted and Brutally Beat Pregnant wife after gender test revealed girl child  Dehradun news
महिला एवं परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के जस्सोवाला में गर्भवती पत्नी को करंट लगाने और बेरहमी से पीटने के बाद गर्भस्थ शिशु की मौत के मामले में पीड़िता के परिजनों ने सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि आरोपी पति बबलू गर्भवती पत्नी को हरियाणा के पानीपत ले गया, जहां उसने अवैध रूप से गर्भस्थ शिशु का लिंग परीक्षण कराया।

विज्ञापन


गर्भ में बालिका होने की जानकारी मिलने के बाद आरोपी ने पत्नी और गर्भस्थ शिशु को रास्ते से हटाने की साजिश रची और उसे अमानवीय यातनाएं दीं। वर्ष 2019 में प्रेम विवाह के बाद से ही आरोपी बबलू अपनी पत्नी सीमा के साथ मारपीट करता था। पीड़िता के पिता बालूवाला निवासी शेर सिंह ने बताया कि बाद में परिवार को पता चला कि आरोपी पहले से दो शादियां कर चुका है। उसकी एक पत्नी पानीपत में उसकी मां के साथ रहती है। सीमा की दो बेटियां होने के बाद तीसरी बार गर्भ ठहरने पर आरोपी लगातार उस पर गर्भस्थ शिशु का लिंग परीक्षण कराने का दबाव बना रहा था।

विज्ञापन

परिजनों के अनुसार आरोपी हरियाणा से वाहन लेकर आया और सीमा को अपने साथ पानीपत ले गया। वहां किसी अल्ट्रासाउंड सेंटर में गर्भस्थ शिशु की अल्ट्रासाउंड जांच कराई गई। आरोप है कि गर्भ में बेटी होने की जानकारी मिलने के बाद आरोपी ने उसे मारने की योजना बनाई। पानीपत से लौटने के बाद उसने वाहन अपने घर पर छोड़ दिया और बाइक से वापस जस्सोवाला पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी बेटी को जन्म लेने से पहले ही खत्म कर दिया
शेर सिंह ने बताया कि आरोपी ने उनकी बेटी को पानी की टंकी में बैठाकर करंट लगाया और फट्टों से बुरी तरह पीटा। दो दिनों तक उसे लगातार प्रताड़ित किया गया। आरोपी को काम के लिए दिया गया मजदूर ही किसी तरह वहां से भाग निकला और उसने परिवार को घटना की सूचना दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और सीमा को आरोपी के चंगुल से बचाया।

पीड़िता की दादी कुसुम ने कहा कि आरोपी ने बेटा पाने की चाह में तीसरी बेटी को जन्म लेने से पहले ही खत्म कर दिया। उन्होंने कहा आरोपी को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। वहीं कोतवाली प्रभारी प्रदीप रावत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले की गहन जांच की जा रही है ताकि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके। 

पानीपत में जांच के बाद बदला व्यवहार, बढ़ गई प्रताड़ना

परिजनों का आरोप है कि पानीपत में लिंग परीक्षण के बाद आरोपी का व्यवहार पूरी तरह बदल गया। गर्भ में बालिका होने की जानकारी मिलने के बाद उसने सीमा को लगातार प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। परिवार का दावा है कि उसी समय से आरोपी उसे रास्ते से हटाने का मन बना चुका था।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: SIR; तीन दिन में 19 लाख लोगों तक पहुंचे गणनापत्र, चंपावत, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ सबसे आगे

हिस्ट्रीशीटर होने का आरोप, परिवार ने मांगी सुरक्षा

पीड़िता के पिता शेर सिंह ने आरोपी को शातिर अपराधी और हिस्ट्रीशीटर बताते हुए कहा कि वह पहले भी जेल जा चुका है। उनका आरोप है कि आरोपी के कुछ साथी रात में उनके घर के आसपास मंडरा रहे हैं, जिससे परिवार दहशत में है। परिजनों ने पुलिस से सुरक्षा उपलब्ध कराने और मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed