फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   husband died in car accident.

बेकाबू कार ने ली पति की जान, पत्नी गंभीर

Sun, 15 Feb 2015 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला, देहरादून Updated Sun, 15 Feb 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
husband died in car accident.

दून हाईवे पर बेकाबू कार ने टक्कर मारकर बाइक सवार एक व्यक्ति की जान ले ली, जबकि पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल हो जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


हादसे के दौरान हेल्मेट छिटककर दूर जा गिरा, जिससे सिर पर भी चोटें आईं। पुलिस ने कार कब्जे में ले ली है, जबकि चालक फरार है।

गढ्ढे के चलते हुई अनियंत्रित
शनिवार सुबह लच्छीवाला फ्लाईओवर से कुछ दूरी पर मणिमाई मंदिर के समीप तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी।

बताया जा रहा है कि निर्माणाधीन हाईवे पर देहरादून से आ रही कार का ड्राइवर गड्ढा नहीं देख पाया और कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रही बाइक से टकरा गई।

डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
हादसे में बाइक सवार रमेश वर्मा (55) पुत्र राम स्वरूप वर्मा निवासी गुरु रोड़ गांधी ग्राम देहरादून और उसकी पत्नी बाला देवी (52) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर 108 सेवा ने घायलों को जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया, यहां चिकित्सकों ने रमेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि बाला देवी की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


एसएसआई मदन सिंह बिष्ट ने बताया कि घटना के बाद कार चालक फरार है, कार कब्जे में ले ली है। बताया कि तहरीर मिलने पर संबंधित चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed