फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Husband Committed suicide on wife Death anniversary in udham singh nagar

पत्नी की मौत से एक साल तक सदमे में रहा पति, बरसी के दिन ही मंदिर में जाकर मौत को लगाया गले

Thu, 04 Apr 2019 09:33 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, किच्छा (ऊधमसिंह नगर)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, किच्छा (ऊधमसिंह नगर) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 04 Apr 2019 09:33 PM IST
विज्ञापन
Husband Committed suicide on wife Death anniversary in udham singh nagar
demo pic

पत्नी के वियोग में अधेड़ ने पीपल के पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। एक साल पहले चार अप्रैल को अधेड़ की पत्नी की अचानक मौत हो गई थी। पत्नी की बरसी के दिन ही अधेड़ ने आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस को मृतक की जेब से सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें पत्नी के वियोग में मौत को गले लगाने की बात कही गई है।

विज्ञापन


पुलभट्टा थाना पुलिस के अनुसार, ग्राम अंजनिया निवासी श्याम लाल (54) पुत्र दुलीचंद 30 साल पहले अंजनिया गांव छोड़कर रंपुरा रुद्रपुर में बस गए थे, लेकिन वह गांव दुपहरिया में स्थित मंदिर में आते जाते रहते थे।
विज्ञापन


बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे ग्राम दुपहरिया के ग्रामीणों ने गांव के बाहर बने जिंद बाबा के मंदिर में पीपल के पेड़ पर एक व्यक्ति का शव लटका देखा। पुलिस ने मंदिर में पहुंचकर पेड़ से शव उतारा। ग्रामीणों ने मृतक की शिनाख्त रंपुरा निवासी श्यामलाल के रूप में की।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी से असीम प्रेम बना चर्चा का विषय

सूचना पर श्यामलाल के बेटे और रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए। बताया कि श्यामलाल की जेब से सुसाइड नोट मिला, जिसमें उन्होंने पत्नी मुन्नी देवी के वियोग में मौत को गले लगाने की बात कही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया, जिसके बाद उन्होंने रंपुरा में श्यामलाल का अंतिम संस्कार कर दिया।

थाना पुलभटटा के अंतर्गत ग्राम अंजनिया निवासी श्यामलाल सिडकुल की एक कंपनी में नौकरी करते थे। श्यामलाल के तीन बेटे और दो बेटियां हैं। एक बेटे और एक बेटी का उन्होंने विवाह कर दिया था। पत्नी की बरसी के दिन ही जान देने का मामला दिन भर चर्चा का विषय बना रहा।

इधर, पुलभट्टा थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि श्यामलाल की जेब से एक फोटो मिली, जिसमें वह अपनी पत्नी के साथ है। फोटो एडिटिंग कर श्यामलाल ने अपनी पत्नी को अपने दिल के पास बैठाया हुआ है। बताया जा रहा है कि श्याम लाल अपनी पत्नी मुन्नी देवी से असीम प्रेम करते थे, इसीलिए खुदकुशी के लिए भी उन्होंने वही तारीख चुनी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed