फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   husband carry wife dead body and walking in dehradun

पत्नी का शव लेकर देहरादून में घूम रहा था युवक, खुद पहुंच गया थाने और बताया सच

Mon, 03 Sep 2018 05:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 03 Sep 2018 05:03 PM IST
विज्ञापन
husband carry wife dead body and walking in dehradun
dead body

पत्नी के शव को लेकर देहरादून में घूम रहे युवक को मोरी (उत्तरकाशी) पुलिस रविवार को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है।

विज्ञापन


युवक के खिलाफ मोरी थाने में हत्या और साक्ष्य छुपाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर, महिला के शव का देहरादून में पोस्टमार्टम कराया गया। उसके बाद चिकित्सकों ने विसरा संरक्षित किया। इसे मोरी पुलिस जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजेगी।

गौरतलब है कि शनिवार शाम मोरी क्षेत्र के सांदरा गांव निवासी यशपाल सिंह चौहान अपनी पत्नी कविता चौहान का शव लेकर रायपुर थाने पहुंचा था।

दोनों के बीच झगड़ा हुआ तो कविता ने जहर खा लिया

husband carry wife dead body and walking in dehradun

पुलिस को उसने जो कहानी बताई उसके अनुसार शुक्रवार दोपहर यशपाल और कविता के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद कविता ने जहर खा लिया।

इसका पता जब यशपाल को चला तो उसने कविता के साथ मारपीट की। बाद में उसे इलाज के लिए मोरी सामुदायिक चिकित्सा केंद्र लेकर पहुंचा।

वहां के चिकित्सकों के कहने पर वह पहले कविता को लेकर पुरोला अस्पताल और फिर मसूरी अस्पताल लेकर पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यशपाल कविता के शव को सीधे रायपुर थाने ले आया

husband carry wife dead body and walking in dehradun
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मसूरी से भी डाक्टरों ने पत्नी को हायर सेंटर ले जाने के लिए कहा। देहरादून लाते समय रास्ते में कविता की मौत हो गई।

इसके बाद जब वह टैक्सी से पत्नी का शव वापस लेकर जाने लगा तो चालक को मोरी में हुए घटनाक्रम (कविता की हत्या को लेकर बवाल) का पता चला तो उसने यशपाल को बीच रास्ते में छोड़ दिया।

मोरी में अनहोनी के डर से यशपाल कविता के शव को सीधे रायपुर थाने ले आया। इंस्पेक्टर रायपुर हेमेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि रविवार सुबह मोरी पुलिस रायपुर थाने पहुंची थी। वह यशपाल को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed