{"_id":"63e9c5257eb687949c046669","slug":"husband-beat-his-wife-after-reaching-in-laws-house-with-friends-haridwar-uttarakhand-news-in-hindi-2023-02-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: बौखलाया पति साथियों को लेकर ससुराल पहुंचा, पत्नी को बुरी तरह पीटा, हेलमेट मार साले को किया बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: बौखलाया पति साथियों को लेकर ससुराल पहुंचा, पत्नी को बुरी तरह पीटा, हेलमेट मार साले को किया बेहोश
Mon, 13 Feb 2023 10:51 AM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 13 Feb 2023 10:51 AM IST
सार
शराब के नशे में विक्की कुछ लोगों के साथ ससुराल पहुंचा। वहां उसने आते ही गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पत्नी का गला घोंटकर मारने की कोशिश की। बीच-बचाव कराने आए उसके भाई के सिर में हेलमेट दे मारा। वह बेहोश होकर नीचे गिर गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
पति ने अपने साथियों के साथ ससुराल पहुंचकर पत्नी और साले को बुरी तरह पीटा। साला बेहोश होकर गिर गया। इसके बाद हत्या की धमकी देते हुए आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने पति और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
आंचल वर्मा निवासी पीठ बाजार ज्वालापुर ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी पांच साल पहले विक्की शर्मा परमधाम आश्रम निकट संदेशनगर कनखल से हुई थी। दोनों की एक बेटी है। शादी के बाद से ही पति शराब पीकर रोजाना विवाद करता है। इससे परेशान होकर बीते तीन माह से वह अपने मायके में रह रही है।
विज्ञापन
आरोप है कि पति रोजाना पत्नी से फोन पर गाली-गलौज करते हुए बेटी को जान से मारने की धमकी देता है। बृहस्पतिवार रात शराब के नशे में विक्की कुछ लोगों के साथ ससुराल पहुंचा। वहां उसने आते ही गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
Trending Videos
अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज
आरोप है कि आंचल का गला घोंटकर मारने की कोशिश की। बीच-बचाव कराने आए उसके भाई के सिर में हेलमेट दे मारा। वह बेहोश होकर नीचे गिर गया। शोर-शराबे की आवाज सुनकर पड़ोसी एकत्र हो गए। इसके बाद वह हत्या की धमकी देते हुए पत्नी की स्कूटी लेकर फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि आरोपी विक्की शर्मा और अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें...Dehradun: मसूरी-किमाड़ी मार्ग पर हादसा, टायर फटते ही आग का गोला बनी हरियाणा के पर्यटकों की कार, देखें वीडियो