फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dehradun: मसूरी-किमाड़ी मार्ग पर हादसा, टायर फटते ही आग का गोला बनी हरियाणा के पर्यटकों की कार, देखें वीडियो

Sun, 12 Feb 2023 09:16 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/ मसूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/ मसूरी Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 12 Feb 2023 09:16 PM IST
सार

हरियाणा के दो युवक किमाड़ी रोड से मसूरी की तरफ जा रहे थे कि तभी टायर फटने से गाड़ी सड़क के एक साइड में टकरा गई। जिस वजह से कार ने एकदम आग पकड़ ली।

विज्ञापन
Dehradun: Haryana Tourist Ford Figo Car Caught Fire on Mussoorie Kimadi road
हरियाणा के पर्यटकों की कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

मसूरी-किमाड़ी मार्ग पर रविवार को कार में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। हरियाणा से मसूरी घूमने आए युवकों की कार फोर्ड फिगो में आग लग गई। आग लगने से कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि कार सवारों को चोट नहीं आई। 



Glacier Break In Chamoli: जोशीमठ-बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ के पास टूटा ग्लेशियर, 12 दिन में दूसरी बार हुई घटना

पुलिस के अनुसार, हादसा किमाड़ी-मसूरी मार्ग पर हुआ। युवकों ने पुलिस को बताया कि वे मसूरी घूमने जा रहे थे। रास्ते में कार का टायर फट गया। इसके चलते चालक जयवीर का कार से नियंत्रण छूट गया और कार सड़क किनारे पैराफिट से टकरा गई।

Dehradun: Haryana Tourist Ford Figo Car Caught Fire on Mussoorie Kimadi road
हरियाणा के पर्यटकों की कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

कार से धुआं निकला तो वे एकदम बाहर आ गए। देखते ही देखते भीषण आग लग गई। आसपास खड़े लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी।


 
Dehradun: Haryana Tourist Ford Figo Car Caught Fire on Mussoorie Kimadi road
पर्यटकों की कार में आग लगने के बाद जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला

पुलिसकर्मियों ने बताया कि करीब तीन बजे कार में आग लगने की सूचना पुलिस को मिली थी। दमकल के वाहनों के साथ पुलिस पहुंची तो कार के बाहर दो युवक खड़े थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun: Haryana Tourist Ford Figo Car Caught Fire on Mussoorie Kimadi road
पर्यटकों की कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

रास्ते में भीड़ जमा थी। करीब आधे घंटे में आग बुझा दी गई। लेकिन कार पूरी तरह जल गई थी। बताया कि कार में जयवीर और नरेश निवासी बागखेड़ा, जींद, हरियाणा सवार थे।

विज्ञापन
Dehradun: Haryana Tourist Ford Figo Car Caught Fire on Mussoorie Kimadi road
पर्यटकों की कार में लगी आग का वीडियो बनाते राहगीर - फोटो : अमर उजाला

आग लगने से पहले ही दोनों कार सवार सुरक्षित बाहर आ गए। वहीं, इस दौरान कार में आग लगती देख राहगीत भी वहां रुक गए और घटना के वीडियो बनाने लगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed