फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Husband and sister killed woman for Extra Marital Affair

एक दूसरे के प्यार में अंधे हुए जीजा-साली, पत्नी को पता लगा तो उसके संग कर डाली खौफनाक वारदात

Thu, 10 Jan 2019 10:14 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, सितारगंज
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, सितारगंज Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 10 Jan 2019 10:14 AM IST
विज्ञापन
Husband and sister killed woman for Extra Marital Affair
शव - फोटो : डेमो

शादाब ने ही साली के साथ मिलकर पत्नी की हत्या की थी। रविवार को सितारगंज कोतवाली में सीओ हिमांशु जोशी ने यासमीन हत्याकांड का खुलासा किया। इस मामले में क्षेत्र के कठंगरी निवासी रियाज अहमद पुत्र अब्दुल वहीद ने पुलिस को तहरीर देकर अपने दामाद शादाब निवासी नई बस्ती किच्छा पर पुत्री को जहर देकर मारने का आरोप लगाया था। इसके बाद से पुलिस जांच कर रही थी।

विज्ञापन


सीओ ने बताया कि शादाब और उसकी साली ने योजना बनाकर यासमीन की हत्या की थी। शादाब के उसकी साली के साथ अवैध संबंध थे। इसका पता यासमीन को लग चुका था। इसी वजह से दोनों ने मिलकर यासमीन की हत्या कर दी। सीओ ने बताया कि शादाब पत्नी यासमीन को छोड़ने ससुराल कठंगरी आया था और दूसरे दिन घर में दोबारा मिलने के बहाने पहुंच गया।

विज्ञापन

जीजा-साली के अवैध संबंधों की जानकारी हो गई थी यासमीन को 

आरोपी ने साली के साथ मिलकर पूरे परिवार के खाने में नींद की गोलियां मिला दीं, जब सब लोग सो गए तो बहन ने यासमीन की गला दबाकर हत्या कर दी। सीओ हिमांशु शाह ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

खुलासा करने वाली टीम में कोतवाल संजय कुमार, एसएसआई मदन मोहन जोशी, एसआई रश्मि रावत, कांस्टेबल केशव लाल, नरेंद्र यादव, कमलनाथ गोस्वामी, राधा गोस्वामी शामिल रहे।  

शादाब की शादी यासमीन से वर्ष 2014 में हुई थी। पुलिस के अनुसार शादी के आठ माह बाद ही जीजा और साली में शारीरिक संबंध बन गए थे। पुलिस ने बताया कि जीजा साली इस दौरान नानकमत्ता और काठगोदाम के होटलों में भी रहे, जिसकी खबर यासमीन को हो गई थी।  

छोटे-छोटे दो बच्चों से छिना मां का आंचल

वारदात के दिन जब परिजनों को यासमीन मृत मिली तब उन्होंने सोचा भी नहीं होगा कि छोटी बहन ने ही उसकी हत्या की होगी। यासमीन का 11 माह का बेटा और चार साल की बेटी हैं। उन्हें नहीं पता, जिसे वे मौसी पुकारते हैं वही उनकी मां का आंचल उनसे छीन लेगी। 

हत्या के बाद फोन पर चैट करते रहे जीजा-साली 
बड़ी बहन यासमीन की हत्या करने के बाद पूरी रात जीजा साली फोन पर चैट करते रहे। उसने ही शादाब को काम पूरा होने की जानकारी दी। इसके बाद शादाब के कहने पर उसने फोन को झाड़ियों में फेंक दिया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed